एयरटेल ने लॉन्च किया मेगा सेवर पैक, 51 रुपये में मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा

एयरटेल ने लॉन्च किया मेगा सेवर पैक, 51 रुपये में मिलेगा 1 जीबी 4जी डेटा
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी में शुमार भारती एयरटेल ने सोमवार को अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए डेटा पैक का ऐलान किया। एयरटेल ने देशभर के प्रीपेड यूज़रर के लिए 'मेगा सेवर पैक' लॉन्च किया है। यह पैक दो टैरिफ प्लान के साथ आता है और यूज़र को लगातार डेटा रीचार्ज करने पर बड़ी राहत मिलेगी।

1498 रुपये से शुरू होने वाले इस पैक में पहले 28 दिनों के लिए 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा। इसके बाद इस डेटा के खत्म होने पर ग्राहक अगले 12 महीने तक 51 रुपये में 1 जीबी  4जी/3जी डेटा का फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इस अवधि के दौरान रीचार्ज कराने की कोई लिमिट नहीं है और ग्राहक कितनी भी बार इसी कीमत में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा रीचार्ज करा सकते हैं।

इसी तरह 748 रुपये के साथ रीचार्ज करने पर पहली बार 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलता है। इसके बाद छह महीने तक सिर्फ 99 रुपये में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा का फायदा लिया जा सकता है। इस ऑफर के तहत भी 6 महीने तक असीमित संख्या में डेटा रीचार्ज किया जा सकता है।

बता दें कि फिलहाल एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए आमतौर पर 259 रुपये में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा रीचार्ज उपलब्ध है। उदाहरण के लिए अगर आप 12 महीने तक 1 जीबी 4जी/3जी डेटा रीचार्ज कराते हैं तो इसकी कीमत 3108 रुपये होती है लेकिन मेगासेवर पैक के तहत 12 महीने तक 1 जीबी 4जी/3जी डेटा रीचार्ज की कीमत 1498+ (11 X 51) यानी 2059 रुपये होगी। इसका मतलब है कि ग्राहकों को सीधे-सीधे करीब 1049 रुपये का फायदा होगा।  इस नए 'मेगा सेवर पैक' के बाद निश्चित तौर पर ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

एयरटेल के मुताबिक, फिलहाल प्रीपेड ग्राहकों के लिए इन दरों को दिल्ली में लागू कर दिया गया है। और 31 अगस्त तक पूरे सर्कल में यह पैक लॉन्च हो जाएगा।

इससे पहले इसी महीने एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नए डेटा पैक का ऐलान किया था। इस प्लान के तहत हर महीने 5 जीबी अतिरिक्त डेटा ऐलान किया है जो एयरटेल की दूसरी सर्विस जैसे पोस्टपेड मोबाइल और डिजिटल टीवी कनेक्शन का इस्तेमाल भी करते हैं। यह ऑफर एयरटेल के 'मायहोम रिवॉर्ड्स' प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel user, Airtel mega saver pack, Airtel 4g data
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  4. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  6. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  7. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  9. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  10. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »