रिलायंस जियो का 'वेलकम ऑफर' तीन दिसंबर को खत्म

रिलायंस जियो का 'वेलकम ऑफर' तीन दिसंबर को खत्म
विज्ञापन
नयी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस जियो का ‘वेलकम ऑफर’ केवल तीन दिसंबर से पहले सिम लेने वालों को ही मिलेगा। इस ऑफर के तहत कंपनी 31 दिसंबर तक मुफ्त वॉयस कॉल और मुफ्त इंटरनेट की सुविधा दे रही है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने चार सितंबर को जियो के साथ दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश किया था और उससे जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए इस ऑफर की पेशकश की थी।

दूरसंचार नियामक ट्राई ने एक आदेश में कहा कि नियमों के अनुसार जियो की मुफ्त सेवाएं केवल 90 दिनों तक ही मुहैया करायी जा सकती हैं और यह अवधि तीन दिसंबर को खत्म हो रही है।

कंपनी ने आगे बताया, ''3 दिसंबतर 2016 तक जो ग्राहक सिम नहीं खरीद सकेंगे वे रिलायंस जियो के नए ऑफर व टेरिफ का लाभ उठा पाएंगे। रिलायंस जियो का लक्ष्य सभी भारतीयों तक जियो डिजिटल लाइफ का अनुभव पहुंचाना है और कंपनी आने वाले समय में बेहतक सर्विस देने के इरादे से ग्राहकों के फायदे वाले ऑफर व प्लान पेश करती रहेगी।''

इस संबंध में जियो के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसका ‘वेलकम ऑफर’ 31 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगा लेकिन यह सुविधा तीन दिसंबर से पहले उससे जुड़ने वाले ग्राहकों को ही मिलेगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio 4G, Telecom, Trai, RJio, Jio Welcome Offer
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »