आरकॉम ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए कई शानदार ऑफर

आरकॉम ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किए कई शानदार ऑफर
विज्ञापन
रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने अपने मौजूदा और नए प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई त्योहारी ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी।

बयान के मुताबिक, दिल्ली व एनसीआर के मौजूदा ग्राहक 'नॉन स्टॉप प्लान' से रिचार्ज कर सकते हैं, जिसमें उन्हें 1,000 लोकल व एसटीडी मिनट मिलेंगे। इसमें उन्हें रिलायंस के किसी भी नंबर पर देशभर में अनलिमिटेड बात करने का मौका भी मिलेगा।

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने नए प्री-पेड ग्राहकों के लिए भी ऑफर पेश किया है।

बयान में कहा गया है, "नए ग्राहकों को 'डबलस्कूप प्लान' के तहत फुल टॉक टाइम, मुफ्त डेटा मिलेगा। साथ ही वे 25 पैसे प्रति मिनट की कॉलिंग दर हिसाब से बात कर सकेंगे। दिल्ली व एनसीआर में 2जी स्कूप प्लान के तहत ग्राहक 141 रुपये के रिचार्ज से 141 रुपये का टॉक टाइम, पांच जीबी डेटा तथा तीन महीने तक 25 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से कॉल कर सकते हैं।"

कंपनी 3जी में भी लुभावने ऑफर दे रही है। 295 रुपये के रिचार्ज पर 295 रुपये का टॉक टाइम, तीन जीबी 3जी डेटा तथा तीन महीनों के लिए 25 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RCom, RCom Offer
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »