एयरेटल ने पेश किया 259 रुपये में 10 जीबी 4जी डेटा ऑफर

एयरेटल ने पेश किया 259 रुपये में 10 जीबी 4जी डेटा ऑफर
ख़ास बातें
  • इस ऑफर के लिए नया 4जी स्मार्टफोन होना चाहिए
  • 10 जीबी इंटरनेट डेटा को 28 दिनों के अंदर इस्तेमाल करना होगा
  • जिन सर्किल में 4जी नेटवर्क नहीं है, वहां 3जी डेटा मिलेगा
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों के बीच अब लड़ाई सस्ते कॉल तक सीमित नहीं रही। अब कंपनियां ज्यादा से ज्यादा मुफ्त इंटरनेट डेटा देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में हैं। शुरुआत रिलायंस जियो ने की और अब एयरटेल व वोडाफोन  मुफ्त डेटा बांट रहे हैं। ताज़ा ऑफर एयरटेल का है।

भारती एयरटेल अब देशभर के ग्राहकों को नए 4जी स्मार्टफोन के साथ 259 रुपये में 10 जीबी 4जी/3जी डेटा देगी। कंपनी ने बताया है कि 1 जीबी डेटा तुरंत ही ग्राहक के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा। अतिरिक्त 9 जीबी डेटा को मायएयरटेल ऐप के जरिए पाना होगा। इंटरनेट डेटा की वैधता 28 दिनों की होगी। इस स्पेशल ऑफर को पहले गुजरात और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में पेश किया गया था। अब इसे देशभर के ग्राहकों के साथ सभी ब्रांड के 4जी स्मार्टफोन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।

ज्ञात हो कि एयरटेल की 4जी सेवाएं देश के 18 सर्किलों में उपलब्ध हैं। जिन सर्किल में 4जी नेटवर्क नहीं है, वहां के ग्राहकों को 3जी डेटा मिलेगा। इसके साथ कंपनी ने साफ किया है कि ऑफर का फायदा नए 4जी हैंडसेट खरीदने के 30 दिन के अंदर ही उठाया जा सकेगा।

ध्यान रहे कि 1 जीबी मोबाइल इंटरनेट डेटा की कीमत अलग-अलग सर्किल में अलग हो सकती है। हालांकि, कीमत 250 रुपये के आसपास ही होती है।

रिलायंस जियो की धमाकेदार एंट्री के बाद से एयरटेल की कोशिश ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट डेटा सस्ते दरों में उपलब्ध कराने की रही है। अगस्त महीने में कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज यूज़र के लिए 250 रुपये में 10 जीबी 4जी/ 3जी डेटा का ऑफर निकाला था।

इसके बाद कंपनी ने अक्टूबर महीने में सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज मोबाइल यूज़र के लिए और ज्यादा मुफ्त डेटा का ऑफर निकाला। कंपनी के नए प्लान के तहत ग्राहकों को 1 जीबी की कीमत में 15 जीबी डेटा देने का ऐलान किया।  नए ऑफर में ज्यादा 4जी/ 3जी डेटा देने के साथ एयरटेल ने सैमसंग गैलेक्सी जे सीरीज के उन स्मार्टफोन की सूची भी जारी कर है जिनके साथ इस ऑफर का फायदा मिल सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Bharti Airtel, Internet Data, Mobile Data

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »