Aadhaar Card: आधार कार्ड की वेबसाइट (UIDAI) से फोन नंबर को ऐसे करें वेरिफाई

क्या आपको भरोसा है कि आपके आधार के लिए यूनीक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के साथ रजिस्टर की गई कॉन्टेक्ट की जानकारी सही है? अगर नहीं, तो हमारी सलाह है कि UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और खुद इसकी जांच कर लें।

Aadhaar Card: आधार कार्ड की वेबसाइट (UIDAI) से फोन नंबर को ऐसे करें वेरिफाई
ख़ास बातें
  • यूआईडीएआई ने यूज़र को ईमेल औऱ फोन नंबर वेरिफाई करने की सुविधा दी है
  • यह टूल यूआईडीएआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है
  • इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आधार को पैन से लिंक करना जरूरी है
विज्ञापन
क्या आपको भरोसा है कि आपके आधार के लिए यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के साथ रजिस्टर की गई कॉन्टेक्ट की जानकारी सही है? अगर नहीं, तो हमारी सलाह है कि UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और खुद इसकी जांच कर लें। आधार कार्ड अब सबसे जरूरी पहचना पत्र बनता  जा रहा है। और इसके देखते हुए ही सरकार ने टैक्स फाइल करने के लिए आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए इसकी जरूरत और बढ़गई है। यूआईडीएआई ने अब आधार कार्ड में दिया गया नंबर सही है या नहीं, इसे वेरिफाई करने के लिए एक ऑनलाइन टूल मुहैया कराया है।


आधार कार्ड में आपका कॉन्टेक्ट नंबर सही है या नहीं, इसे वेरिफाई करने के लिए, आपको UIDAI वेबसाइट के होम पेज पर जाकर Verify Email/Mobile Number under Aadhaar Services टैब का विकल्प चुनना होगा। नए टैब में, आपको आधार नंबर, ईमेल एड्रेस और मोबाइल नबर जैसी जानकारी देनी होगी और एक सिक्योरिटी कोड डालना होगा। गौर करने वाली बात है कि, यूआईडीएआई सिक्योरिटी कोड केस सेंसिटिव और छोटे व बड़े अक्षर को अलग-अलग तरीके से सिस्टम पहचानेगा।

यूआईडीएआई वेबसाइट पर ईमेल एड्रेस वेरिफाई करने का तरीका
ईमेल एड्रेस वेरिफाई करने के लिए, यूज़र को आधार नंबर, ईमेल एडेस और UIDAI प्लेटफॉर्म पर एक सिक्योरिटी कोड डालने की जरूरत है। इसके बाद उन्हें अपने ईमेल एड्रेस पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे पेज के दांयीं तरफ़ दिए गए स्पेस में डालने की जरूरत होगी। अगर एंट्री वैलिड और मैच होती हैं, तो सिस्टम "Congratulations! The Email ID matches with our records!" के साथ रिस्पॉन्स करेगा।

UIDAI website पर कॉन्टेक्ट नंबर वेरिफाई करने का तरीका
यूज़र को अब ईमेल एड्रेस की जगह मोबाइल नंबर डालने की जरूरत है और मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने पर इसे वेबसाइट से वेरिफाई किया जा सकता है। बाकी पूरी प्रक्रिया ईमेल एड्रेस वेरिफिकेशन वाली ही है। अगर एंट्री वैलिड और मैच होती है तो सिस्टम "Congratulations! The Mobile Number matches with our records!" के साथ रिस्पॉन्स करेगा।

जरूरत
यूआईडीएआई को आधार के लिए दी गई जानकारी के सही होने की जरीरत है और किसी तरह की गड़बड़ आपको आगे चलकर परेशानी में डाल सकती है। इसीलिए जरूरी है कि आप अपनी पहचान से जुड़ी सभी जानकारी यूआईडीएआई के रिकॉर्ड में सही रखें।

आधार, आधार कार्ड, यूनीक आइडेंटिफिकेशन, यूआईडीएआई, आधार कार्ड फोन नंबर, आधार कार्ड फोन नंबर वेरिफिकेशन, आधार कार्ड ईमेल एड्रेस वेरिफिकेशन, इंडिया, इंटरनेट, Unique Identification Authority of India, UIDAI, Aadhaar Card Phone Number, Aadhaar Card Phone Number Verification, Aadhaar Card Email Address Verification, India, Internet
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »