स्पैम कॉल्स और फ्रॉड मैसेज पर लॉक लगाने की तैयारी कर रही सरकार

कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा कि टेलीकॉम बिल से सब्सक्राइबर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज की परेशानी से राहत मिल सकती है

स्पैम कॉल्स और फ्रॉड मैसेज पर लॉक लगाने की तैयारी कर रही सरकार

टेलीकॉम बिल के पारित होने के बाद सायबर फ्रॉड में कमी आ सकती है

ख़ास बातें
  • टेलीकॉम बिल के ड्राफ्ट पर विचार-विमर्श किया जा रहा है
  • इस बिल में यूजर्स की सुरक्षा के लिए उपाय शामिल हैं
  • इसके दायरे में WhatsApp, Facebook, Telegram और Signal जैसे ऐप्स आएंगे
विज्ञापन
मोबाइल सब्सक्राइबर्स को स्पैम कॉल्स और फ्रॉड मैसेज से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने टेलीकॉम बिल में प्रावधान किए हैं। कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा कि इस बिल से सब्सक्राइबर्स को स्पैम कॉल्स और मैसेज की परेशानी से राहत मिल सकती है।  

उन्होंने कहा कि इस बिल में यूजर्स की सुरक्षा के लिए उपाय शामिल हैं। Vaishnaw ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, "हमें प्रभावी रेगुलेशन बनाना होगा। इसके साथ ही यह ध्यान रखा जाएगा कि इससे किसी को परेशानी न हो।" टेलीकॉम बिल के ड्राफ्ट पर स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसके बाद इसे फाइनल किया जाएगा। इसके दायरे में WhatsApp, Facebook, Telegram और Signal जैसे ऐप्स आएंगे। टेलीकॉम सर्विसेज की परिभाषा में ओवर-द-टॉप ( OTT) प्लेटफॉर्म्स और कम्युनिकेशन सर्विसेज को शामिल किया जाएगा। 

कॉलिंग और मैसेजिंग सर्विसेज देने वाले Whatsapp, Zoom, Skype, Facebook Messenger, Telegram, Microsoft Teams और Google Duo जैसे ऐप्स को जल्द ही देश में बिजनेस के लिए लाइसेंस लेने की जरूरत हो सकती है। सरकार का मानना है कि टेलीकॉम बिल के पारित होने के बाद सायबर फ्रॉड में कमी आएगी। Vaishnaw ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को कॉल की जा रही है तो उसे पता होना चाहिए कि कॉल करने वाला कौन है। टेलीकॉम एक्ट में प्रत्येक यूजर के लिए यह अधिकार दिया गया है।  

हाल ही में सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को सर्विस क्वालिटी में सुधार करने को कहा था। Vaishnaw ने इस सेक्टर में रिफॉर्म्स बढ़ाने का आश्वासन दिया है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री को भी अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हुए सर्विस की क्वालिटी में सुधार करना चाहिए। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स को इसके लिए तेजी से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उनका कहना था कि कोशिशें एक पक्ष की ओर से नहीं हो सकती और इसके लिए दूसरी ओर से भी प्रतिक्रिया होनी चाहिए। Vaishnaw ने कहा था कि देश में 5G की यात्रा रोमांचक होगी। सरकार ने इसके लिए कम अवधि में 80 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य दिया है। Vaishnaw ने बताया था, "बहुत से देशों में 40-50 प्रतिशत कवरेज तक पहुंचने में वर्षों कई वर्ष लगे थे। हम एक आक्रामक समयसीमा का लक्ष्य बना रहे हैं। हमें कम अवधि में कम से कम 80 प्रतिशत कवरेज हासिल करनी चाहिए।" 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »