• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance JioFiber प्लान लीक, 3 महीने के लिए मुफ्त होगा 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा

Reliance JioFiber प्लान लीक, 3 महीने के लिए मुफ्त होगा 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा

बेहद ही लुभावने मोबाइल डेटा प्लान के ज़रिए टेलीकॉम सेक्टर में धमाल मचाने के बाद Reliance Jio की नज़र ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेक्टर पर है। रिलायंस जियो जल्द ही जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को लॉन्च करेगी।

Reliance JioFiber प्लान लीक, 3 महीने के लिए मुफ्त होगा 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम सेक्टर के बाद Reliance Jio की नज़र ब्रॉडबैंड इंटरनेट पर है
  • कंपनी की इस सेवा की टेस्टिंग कथित तौर पर पिछले साल सितंबर से चल रही है
  • अब जियो ने गलती से अपने जियोफाइबर कनेक्शन के प्लान का खुलासा कर दिया
विज्ञापन
बेहद ही लुभावने मोबाइल डेटा प्लान के ज़रिए टेलीकॉम सेक्टर में धमाल मचाने के बाद Reliance Jio की नज़र ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेक्टर पर है। रिलायंस जियो जल्द ही जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को लॉन्च करेगी। कंपनी की इस सेवा की टेस्टिंग कथित तौर पर पिछले साल सितंबर से चल रही है। अब जियो ने गलती से अपने जियोफाइबर कनेक्शन के प्लान का खुलासा कर दिया है।

कंपनी की वेबसाइट पर कुछ देर के लिए JioFiber प्रिव्यू प्लान को एक्टिव कर दिया गया था। प्रिव्यू ऑफर के तहत कंपनी तीन महीने के लिए ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड से 100 जीबी डेटा हर महीने मुफ्त देगी। हालांकि, यूज़र को 4,500 रुपये की राशि इंस्टॉलेशन चार्ज के तौर पर देना होगा। पहले आई रिपोर्ट में भी कुछ ऐसा ही दावा किया जा चुका है। ग्राहक जैसे ही निर्धारित 100 जीबी डेटा की खपत कर देंगे, इंटरनेट की स्पीड अपने आप 1 एमबीपीएस हो जाएगी।

जियोफाइबर प्रिव्यू प्लान की जानकारी एक रेडिटर ने दी है जो रीडायरेक्ट पेज को डिसेबल करने में सफल रहा। गूगल कैशे को इस्तेमाल करके हम इस जानकारी की पुष्टि करने की स्थिति में हैं।

जियोफाइबर प्रिव्यू प्लान के अलावा वेबसाइट पर उन शहरों का भी खुलासा किया गया है जहां पर शुरुआत में जियोफाइबर उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुंबी, सूरत और वड़ोदरा और विशाखापत्तनम शामिल हैं। गैजेट्स 360 ने इस खुलासे पर जियो से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही हम आपको अपडेट करेंगे।

वेबसाइट से ऐसा लगता है कि जियो इंस्टॉलेशन के दौरान अपना कस्टम राउटर देगी। इसकी कीमत इंस्टॉलेशन चार्ज में शामिल है। गौर करने वाली बात है कि "I am interested in enhancing Jio coverage in my building" का विकल्प भी है। इसका मतलब है कि जियो किसी भी बिल्डिंग में कवरेज को बेहतर बनाने के लिए राउटर का नेटवर्क स्थापित करेगी।

इससे पहले भी जियोफाइबर प्रिव्यू ऑफर इस्तेमाल करने वाले कई यूज़र ने इस सेवा के बारे में ट्वीट कर चुके हैं। जनवरी महीने में मुंबई के एक यूज़र ने दावा किया था कि उसे 1 जीबीपीएस के कनेक्शन पर 70-100 एमबीपीएस के बीच स्पीड मिल रही है। वहीं, पुणे में 743.28 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की गई थी। पहले भी दावा किया जा चुका है कि प्रिव्यू प्लान तीन महीने के लिए मुफ्त होगा, बहुत हद तक रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर की तरह। अभी रिलायंस जियो की वेबसाइट से प्रिव्यू प्लान को हटा लिया गया है। लेकिन यह इस सेवा की शुरुआत की ओर इशारा तो करता ही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Fiber, JioFiber, Broadband, Telecom, Internet, India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »