• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा की हो रही है टेस्टिंग, इंटरनेट को जल्द मिल सकती है और रफ्तार

रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा की हो रही है टेस्टिंग, इंटरनेट को जल्द मिल सकती है और रफ्तार

रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा की हो रही है टेस्टिंग, इंटरनेट को जल्द मिल सकती है और रफ्तार
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) की टेस्टिंग हो रही है
  • मुंबई के कई लोग रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं
  • कंपनी ने इस सेवा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है
विज्ञापन
टेलीकॉम की दुनिया में बड़ा धमाका करने के बाद रिलायंस जियो ने ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेक्टर में भी कुछ ऐसा ही करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिलायंस जियो ने ब्रॉडबैंड सेक्टर में भी कदम रख दिया है। और इसकी शुरुआत मुंबई से हुई है। गौर करने वाली बात है कि सितंबर महीने में मुकेश अंबानी ने यह भी बताया था कि कंपनी घरों के लिए रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) की टेस्टिंग कर रही है। पुणे और मुंबई में होने वाली इस टेस्टिंग को रिलायंस जियो गीगाफाइबर के नाम से जाना जाएगा।

रिलायंस जियो के लॉन्च के दौरान अंबानी ने कहा था कि रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा में सब्सक्राइबर को 1 जीबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। 1 जीबीपीएस स्पीड का मतलब है कि रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड यूज़र चंद सेकेंड में सिनेमा डाउनलोड कर लेंगे।

मुंबई में रहने वाले कई लोग रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन हम साफ कर दें कि कंपनी ने इस सेवा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। अभी टेस्टिंग हो रही है। आप चाहकर भी रिलायंस जियो को ब्रॉडबैंड सेवा के लिए आवेदन नहीं दे सकते। अगर सेवा आपके इलाके या बिल्डिंग में उपलब्ध है तो आपको इसका फायदा मिल सकता है।

रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड प्लान और कीमत
उदाहरण के तौर पर, मुंबई के वालकेश्वर रोड पर स्थित एक बिल्डिंग में रहने वाले शख्स ने इंडिया टुडे को बताया कि रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन उसकी बिल्डिंग में उपलब्ध है। इसे चुनिंदा लोग इस्तेमाल कर पा रहे हैं। रिलायंस जियो ने दावा तो 1 जीबीपीएस स्पीड का किया है, लेकिन यूज़र 70 से 100 एमबीपीएस तक की स्पीड पा रहे हैं। हालांकि, यह भी मौज़ूदा ब्रॉडबैंड कनेक्शन की तुलना में बहुत बेहतर है।

जियो वेलकम ऑफर की तरह रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी कथित तौर पर 3 महीने के लिए मुफ्त दिया जा रहा है। जानकारी मिली है कि इंस्टालेशन और राउटर के लिए यूज़र को 4,500 रुपये देने होंगे। ट्रायल खत्म होने के बाद अगर यूज़र इस सेवा को ज़ारी नहीं रखना चाहता है तो रिलायंस जियो राउटर वापस ले लेगी और पैसे रीफंड कर देगी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा अभी 1 जीबीपीएस की स्पीड में 100 जीबी डेटा की सीमा के साथ आता है। सीमा खत्म हो जाने के बाद यूज़र को 1 एमबीपीएस की स्पीड दी जा रही है। अभी इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है।

रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड के लॉन्च की तारीख
रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा लंबे समय से ट्रायल के अंदर है। इसे व्यवसायिक तौर पर लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

हम उम्मीद कर सकते हैं कि रिलायंस जियो ने जिस धमाकेदार अंदाज में 4जी मार्केट में कदम रखा था, वह कुछ वैसा ही ब्रॉडबैंड मार्केट में भी दोहराएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Telecom, Reliance Jio Broadband, Jio Broadband, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »