रिलायंस जियो की 4जी सेवा दिसंबर तक सबके लिएः रिपोर्ट

रिलायंस जियो की 4जी सेवा दिसंबर तक सबके लिएः रिपोर्ट
विज्ञापन
रिलायंस जियो 4जी टेलीकॉम सेवा शुरू होने को लेकर कई दिनों से अफवाहों का बाज़ार गर्म है। दुनिया की एक नामी फाइनेंसियल सर्विसेज फर्म यूबीएस ने कुछ अलग ही दावा किया हैं। दावा किया गया है कि सॉफ्ट लॉन्च इस महीने के अंत तक होगा और दिसंंबर तक इसे सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

एक रिपोर्ट में इस कंसल्टेंसी फर्म ने कहा है, ''ऐसा दावा किया जा रहा है कि रिलायंस जियो ने अपने 4जी सिम बेचने शुरू कर दिए हैं। लेकिन दिल्ली और मुबंई में हमारे चैनल से जुड़े लोगों ने बताया कि सिम को रिटेल आउटलेट में तो उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन उनकी बिक्री शुरू नहीं हुई है।''

कहा गया है, "फिलहाल, जियो सिम कार्ड सिर्फ रिलायंस जियो के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। इसे कमर्चारियों के लिए दिसंबर 2015 में लॉन्च किया गया था। हमने रिलायंस जियो के ट्रायल सिम कार्ड को इस्तेमाल के दौरान पाया कि आपको 4जी नेटवर्क पर 18-20 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है जबकि वोडाफोन पर 8-10 एमबीपीएस की।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो की योजना पहले 4जी सिम को लाइफ ब्रांड के हैंडसेट के साथ पेश करनी थी। और सिर्फ सिम कार्ड की बिक्री साल 2016 की दूसरी छमाही में।

दूसरी तरफ, एयरटेल भारत में सबसे पहले 4जी सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी रही है। आज की तारीख में एयरटेल की 4जी सेवा 15 सर्किल में उपलब्ध है। आइडिया की 10 सर्किल में और वोडाफोन की 5 सर्किल में।

रिपोर्ट में कहा गया, ''हमारा मानना है कि जियो के लॉन्च में हुई देरी के कारण मार्केट का नेतृत्व कर रही कंपनियां अपनी स्थिति और मजबूत करने में सफल रही हैं।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, India, Internet, Jio, Jio 4G, Lyf, Reliance, Reliance Jio, Reliance Jio 4G, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »