• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance Jio की वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन, कंपनी ने जोड़े लगभग तीन लाख नए कस्टमर्स

Reliance Jio की वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन, कंपनी ने जोड़े लगभग तीन लाख नए कस्टमर्स

फिक्स्ड लाइन कनेक्शंस में बढ़ोतरी की वजह से दिसंबर में टेलीकॉम सब्सक्राइबर बेस मामूली बढ़कर 117 करोड़ से अधिक हो गया

Reliance Jio की वायरलाइन सेगमेंट में टॉप पोजिशन, कंपनी ने जोड़े लगभग तीन लाख नए कस्टमर्स

दिसंबर में वायरलाइन सब्सक्राइबर्स बढ़कर 2.74 करोड़ पर पहुंच गए

ख़ास बातें
  • सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 13,189 सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं
  • फिक्स्ड लाइन कस्टमर्स की संख्या में सबसे अधिक कमी MTNL के लिए हुई है
  • दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर बेस मामूली घटकर 114.9 करोड़ कस्टमर्स का था
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने दिसंबर में वायरलाइन सेगमेंट में 2,92,411 नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने के साथ पहला स्थान हासिल किया है। फिक्स्ड लाइन कनेक्शंस में बढ़ोतरी की वजह से दिसंबर में टेलीकॉम सब्सक्राइबर बेस मामूली बढ़कर 117 करोड़ से अधिक हो गया। 

टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने अपनी मासिक सब्सक्राइबर रिपोर्ट में बताया है, "देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या नवंबर में 117.01 करोड़ से बढ़कर दिसंबर में 117.03 करोड़ हो गई।" दिसंबर में वायरलाइन सब्सक्राइबर्स बढ़कर 2.74 करोड़ पर पहुंच गए। इस सेगमेंट की ग्रोथ में रिलायंस जियो का बड़ा योगदान है। कंपनी ने दिसंबर में 2,92,411 नए कस्टमर्स जोड़े हैं। Bharti Airtel के लैंडलाइन सब्सक्राइबर्स की संख्या में 1,46,643 की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 13,189 सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। फिक्स्ड लाइन कस्टमर्स की संख्या में सबसे अधिक कमी MTNL के लिए हुई है। कंपनी ने दिसंबर में 1,10,168 कस्टमर्स गंवाए हैं, जबकि Vodafone Idea को 15,920 कस्टमर्स का नुकसान हुआ है। इसके अलावा रिलायंस कम्युनिकेशंस के 6,292 और Tata Teleservices के 5,849 फिक्स्ड लाइन कस्टमर्स घटे हैं।  

दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर बेस मामूली गिरकर 114.9 करोड़ कस्टमर्स का था। इस सेगमेंट में Vodafone Idea को सबसे अधिक 24.7 लाख कस्टमर्स का नुकसान हुआ है। टेलीकॉम सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों Bharti Airtel और रिलायंस जियो ने अगले वर्ष मार्च तक 15 करोड़ तक मोबाइल फोन यूजर्स के 5G में कन्वर्ट होने का टारगेट रखा है। ये दोनों कंपनियां अपनी 5G कवरेज को बढ़ा रही हैं। 

इस हाई-स्पीड सर्विस के लिए टैरिफ में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। टेलीकॉम इंडस्ट्री से जुड़े एग्जिक्यूटिव्स और एनालिस्ट्स का कहना है कि अगला फाइनेंशियल ईयर टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक बड़ा बदलाव लाएगा। ये कंपनियां अपनी 5G सर्विस का दायरा बढ़ाने के साथ ही अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी फोकस करेंगी। अगले फाइनेंशियल ईयर में ये कंपनियां 1.5 लाख करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती हैं। रिलायंस जियो की 5G देश के 236 शहरों तक पहुंच गई हैं। पिछले महीने भारती एयरटेल ने सात रीजन में 155 रुपये का नया एंट्री लेवल प्लान पेश किया था। इससे कंपनी का बेसिक टैरिफ लगभग 57 प्रतिशत बढ़ गया है। यह प्लान कर्नाटक, बिहार और राजस्थान सहित सात रीजन के लिए है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »