रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के बारे में जानें सब कुछ

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2017 11:55 IST
ख़ास बातें
  • जियो प्राइम के लिए 15 अप्रैल तक समय बढ़ा दिया गया है
  • सभी जियो प्राइम मेंबर के लिए जियो समर सरप्राइज़ ऑफर है
  • करीब सात करोड़ 20 लाख ग्राहकों ने जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लिया
जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए आखिरी तारीख बढ़कर 15 अप्रैल कर दी गई है। सिस्टम में ख़राबी के चलते जो रिलायंस जियो ग्राहक अंतिम दिन सर्विस लेने में सफल नहीं हुए, उन्होंने इस फैसले का स्वागत किया। जियो प्राइम के लिए अंतिम नई तारीख के साथ, ग्राहक 15 अप्रैल तक 303 रुपये या जियो के किसी अन्य टैरिफ प्लान के साथ 99 रुपये का भुगतान करके जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। जियो प्राइम मेंबर को इन प्लान पर समान रीचार्ज वेल्यू के साथ कई फायदे मिल रहे हैं और आप हमारे आर्टिकल को भी पढ़ सकते हैं।

जियो समर सरप्राइज़ ऑफर
जियो प्राइम के लिए तारीख बढ़ाने के ऐलान के साथ ही, रिलायंस जियो ने जियो समर सरप्राइज़ज ऑफर भी लॉन्च किया है। साफ शब्दों में कहें तो, यह हैप्पी न्यू ईयर ऑफर को ही तीन और महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस ऑफर के तहत, यूज़र को मुफ्त अनलिमिटेड डेटा (1 जीबी डेटा प्रतिदिन एफयूपी स्पीड के साथ), 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो सूट के ऐप के लिए मुफ्त एक्सेस जैसे जियो सिनेमा और जियो म्यूज़िक जैसी सुविधाएं मिलती हैं। सभी रिलायंस जियो सब्सक्राइबर के लए वॉयस कॉल मुफ्त रहेंगी, चाहें उन्होंने जियो प्राइम मेंबरशिप ली हो या ना। बहरहाल, जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर से अलग, जियो समर सरप्राइज़ ऑफर सिर्फ इन जियो प्राइम मेंबर के लिए ही है जो 303 रुपये (या इससे ज़्यादा) का प्रीपेड रीचार्ज कराते हैं या पोस्टपेड में 303 रुपये का प्लान लेते हैं।

हालांकि, जियो प्राइम मेंबर जब 303 रुपये या उससे ऊपर के प्लान को पहली बार रीचार्ज करवाएंगे तो उन्हें उपहार के तौर पर तीन महीने की सेवाएं दी जाएंगी। इसका मतलब है कि 303 रुपये के रीचार्ज (एक महीने के टैरिफ) में ग्राहकों को तीन महीने की सेवाएं मिलेंगी। इन ग्राहकों के लिए पेड टैरिफ प्लान जुलाई में शुरू होगा। कंपनी ने दावा किया है कि जियो प्राइम सदस्यों को ऐसे ही कई सरप्राइज़ ऑफर मिलते रहेंगे। रिलायंस जियो सब्सक्राइबर और जियो प्राइम मेंबर जो 303 रुपये का रीचार्ज या पोस्टपेड प्लान नहीं करते हैं, उन्हें 15 अप्रैल से सेवाओं कके लिए पैसे चुकाने होंगे। जियो रीचार्ज और पोस्टपेड प्लान की पूरी लिस्ट यहां देखें।
Advertisement

जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के फायदे
जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के तीन महीने की अवधि के दौरान, 303 रुपये (या ज़्यादा) का फायदा मिलेगा। 303 रुपये के रीचार्ज में 1 जीबी 4जी डेटा एफयूपी स्पीड के साथ प्रतिदिन जबकि 499 रुपये के रीचार्ज में प्रतिदिन 499 रुपये का 2 जीबी डेटा एफयूपी स्पीड के साथ मिलेगा।
Advertisement

क्या अभी भी आप असमंजस में हैं? जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के बारे में सामान्य सवालों के जवाब यहां जानें।

अगर आप आखिरी तारीख को रीचार्ज करते है यानी 15 अप्रैल, तो क्या मुफ्त सेवाएं मिलेंगी?
Advertisement
 जी हां, 15 अप्रैल से जियो सेवाओं के लिए पैसे चुकाने होंगे, जिसका मतलब है कि अब 'हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' भी इतने दिनों के लिए बढ़ गया है। रिलायंस जियो ने इसे 'ग्रेस पीरियड' का नाम दिया है। बहरहाल, अगर आप जियो प्राइम मेंबरशिप और 303 रुपये से ज्यादा का रीचार्ज करते हैं तो आपको 3 महीने के बाद यानी जुलाई से ही पैसे चुकाने होंगे।

मैं एक जियो प्राइम ग्राहक हूं लेकिन मैंने 303 रुपये से कम का रीचार्ज कराया है, तो भी मैं जियो समर सरप्राइज़  ऑफर को ले सकता हूं?
Advertisement
जी हां, रिलायंस जियो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जियो प्राइम ग्रहक को जियो समर सरप्राइज़ ऑफर लेने के लिए 15 अप्रैल से पहले कम से कम 303 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। जिन जियो प्राइम ग्राहकों ने 303 रुपये से कम का रीचार्ज कराया है तो उन्हें 303 रुपये का रीचार्ज कराना पड़ेगा, तभी जुलाई तक तीन महीनों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मिलेगी। लेकिन इस वैलिडिटी के लिए आपको सबसे पहले 303 रुपये या इससे ज़्यादा का रीचार्ज कराना होगा। 303 रुपये या 499 रुपये के रीचार्ज पर 28 दिन की वैधता जकि 999 रुपये के रीचार्ज में 90 दिन की वैधता मिलती है। इस वैलिडिटी के खत्म होने के बाद, आपको अपने ओरिजिनल रीचार्ज का फायदा मिलेगा। उदाहरण के तौर पर अगर आप 19 रुपये का रीचार्ज किया है तो 1 दिन, 99 रुपये का रीचार्ज किया है तो 7 दिन और 149 रुपये का रीचार्ज किया है तो 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।

अगर आपने 149 रुपये का रीचार्ज करा लिया है तो आपको समर सरप्राइज़ ऑफर के लिए 303 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। गैज़ेट्स 360 ने जियो के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात की और पता चला कि समर सरप्राइज़ ऑफर के जून में खत्म होने के बाद 149 रुपये का पैक जुलाई में एक्टिवेट हो जाएगा। यानी ग्राहकों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा।

मेरे पास अभी 15 अप्रैल तक का समय है, अगर मैं जियो प्राइम के लिए आखिरी दिन साइनइन करती हूं तो, क्या समर सरप्राइज़ ऑफर मिलेगा?
जी हां, आपको समर सरप्राइज़ ऑफर मिलेगा। हालांकि, आखिरी दिन बहुत भीड़ और रीचार्ज असफल होने से बचने के लिए हमारी सलाह है, कि जियो प्राइम और 303 रुपये का रीचार्ज जितना जल्दी हो सके करा लें। इंतज़ार करने का कोई फ़ायदा नहीं है।

हमें उम्मीद है कि रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के बारे में अब आपको सारे जवाब मिल गए होंगे। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है तो कमेंट सेक्शन के जरिए हमें बताएं और हम जल्द से जल्द उनका जवाब देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.