• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • Jio के इन 6 प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा डेली 2GB डाटा, कीमत 249 रुपये से शुरू...

Jio के इन 6 प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा डेली 2GB डाटा, कीमत 249 रुपये से शुरू...

Jio के सबसे सस्ते डेली 2GB प्रीपेड रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 249 रुपये है। जियो का सबसे महंगा डेली 2 जीबी डाटा रीचार्ज पैक 2,599 रुपये का है।

Jio के इन 6 प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा डेली 2GB डाटा, कीमत 249 रुपये से शुरू...
ख़ास बातें
  • Jio के सबसे सस्ते डेली 2GB प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत 249 रुपये है
  • जियो का सबसे महंगा डेली 2 जीबी डाटा रीचार्ज पैक 2,599 रुपये का है
  • जियो के 598 रुपये के प्लान में मिलेगा 1 साल तक का Disney+ Hotstar सब्सक्र
विज्ञापन
Reliance Jio ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए एक नहीं ब्लकि कई ऐसे प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती है, जिसमें ग्राहकों को प्रतिदिन पर्याप्त डाटा, कॉलिंग व अन्य बेनेफिट्स प्रदान किए जाते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को इन सभी प्लान में से सबसे ज्यादा 2GB डाटा प्लान भाता है, जो कि उनकी डेली डाटा की जरूरत को पूरा करता है। वहीं, इन दिनों कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर देशभर के कई राज्यों में लॉकडाउन की स्थित बरकरार है, जिस वजह से कई लोग वर्क-फ्रॉम-होम कर रहे हैं। आपके वर्क-फ्रॉम होम की जरूरत को समझते हुए आज हम इस लेख में आपके लिए जियो कंपनी के कुछ लोकप्रिय प्रीपेड रीचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जिनमें आपको डेली 2 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाता है। इनमें से कई प्लान्स में आपको Disney+ Hotstar जैसी ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होता है।
 

249 रुपये का रीचार्ज पैक

Jio के सबसे सस्ते डेली 2GB प्रीपेड रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 249 रुपये है। इस प्लान में आपको डेटी 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस रोज़ाना फ्री मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है। इसके बाद
 

444 रुपये का रीचार्ज पैक

444 रुपये के जियो रीचार्ज प्लान में आपको 56 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है, जिसका मतलब है कि इस रीचार्ज प्लान को प्राप्त करने के बाद आप पूरे 56 दिन तक रोज़ाना 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। डेटा बेनेफिट के अलावा, इस रीचार्ज प्लान में आपको अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी प्राप्त होगा, जिसके तहत आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का मज़ा ले सकते हैं। साथ ही रोज़ाना 100 SMS भी आप निशुल्क किसी भी नेटवर्क पर भेज सकते हैं। इस प्लान में यूज़र्स को Jio Apps का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
 

598 रुपये का रीचार्ज पैक

जियो का एक 598 रुपये वाला पैक है, जुसमें आपको डेली 2GB डाटा, वॉयस और 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान में एक और खास बेनेफिट शामिल है, वो है 1 साल तक का फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन जो आपको इस प्लान में प्राप्त होगा। इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है।
 

599 रुपये का रीचार्ज पैक

कंपनी के 599 रुपये के रीचार्ज पैक में भी 2GB डेली डाटा सुविधा मिलती है, जिसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट भी शामिल है। हालांकि, इस प्लान की वैधता 84 दिन तक की है, जिसके साथ आपको Jio Apps का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
 

2,399 रुपये का रीचार्ज पैक

Jio के 2,399 रुपये प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को 365 दिन की वैधता के साथ 730 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलता है, जिसकी मतलब है कि इस रीचार्ज प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। डाटा बेनेफिट के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी प्राप्त होती है। साथ ही 1 साल तक डेली 100 SMS भी फ्री भेज सकेंगे।  
 

2,599 रुपये का रीचार्ज पैक

जियो का सबसे महंगा डेली 2 जीबी डाटा रीचार्ज पैक 2,599 रुपये का है, इस पैक में डेली 2 जीबी डाटा, फ्री कॉलिंग और एसएसएस बेनेफिट्स 365 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होते हैं। हालांकि, इस पैक में ग्राहकों को Disney+ Hotstar, JioTV, Jio Cinema, JioSecurity, JioNews और JioCloud जैसी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  8. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  9. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  10. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »