• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • Jio का 365 दिनों वाला एनुअल प्रीपेड प्लान : 1,095GB डाटा के साथ मिल रही है अनलिमिटिड कॉलिंग

Jio का 365 दिनों वाला एनुअल प्रीपेड प्लान : 1,095GB डाटा के साथ मिल रही है अनलिमिटिड कॉलिंग

आपको बता दें, यह Jio का पहला एनुअल रीचार्ज प्लान है जिसमें आपको डेली 3 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले के वार्षिक प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मुहैया कराया जाता था।

Jio का 365 दिनों वाला एनुअल प्रीपेड प्लान : 1,095GB डाटा के साथ मिल रही है अनलिमिटिड कॉलिंग
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में ग्राहकों को रोज़ाना 3GB हाई-स्पीड डाटा मुहैया कराया ज
  • डेली कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी
  • प्लान में मौजूद है अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा भी
विज्ञापन
यदि आप Jio ग्राहक हैं और किसी एक प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको डेली डाटा आवश्यकता की पूर्ति के साथ-साथ बार-बार रीचार्ज कराने की झंझट भी खत्म हो जाए, तो आज हम आपको एक ऐसे ही रीचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं। रिलायंस जियो ने पिछले दिनों ही इस लॉन्ग टर्म वैलिडिटी से लैस प्लान को लॉन्च किया था। इस प्लान को एक बार एक्टिवेट कराने के बाद आपको साल-भर तक दूसरा रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा इस प्लान के बेनेफिट्स आप अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा करते हैं। आइए जानते हैं जियो के इस रीचार्ज प्लान के बारे में सबकुछ।

Jio के इस प्लान में ग्राहकों को रोज़ाना 3GB हाई-स्पीड डाटा मुहैया कराया जाता है, वो भी पूरे एक साल तक। इस लिहाज़ से आपको इस प्लान में 1,095 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। डेली कोटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। केवल डाटा की नहीं बल्कि इस प्लान में ग्राहकों को एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है, वो भी किसी भी नेटवर्क पर। इसके अलावा, इस प्लान में रोज़ाना 100 एमएसएम फ्री भेजने की सुविधा भी शामिल है।

अब बात करते हैं इस प्लान की कीमत की, यह जियो का लॉन्ग टर्म प्लान है जिसकी कीमत 3,499 रुपये है। जिसमें ग्राहकों को 365 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है।

आपको बता दें, यह जियो का पहला एनुअल रीचार्ज प्लान है जिसमें आपको डेली 3 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले के वार्षिक प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मुहैया कराया जाता था। इसके अलावा, कंपनी का एक 2,399 रुपये का प्लान भी है, जिसमें ग्राहकों को 2 जीबी डाटा 365 दिन तक की वैधता के साथ प्राप्त होता है। वहीं, कंपनी के 2,599 रुपये के प्लान में भी 1 साल तक डेली 2 जीबी डाटा दिया जाता है, लेकिन इस प्लान में ग्राहकों को अतिरिक्त 10 जीबी डाटा और एक साल तक का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  2. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  3. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  5. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  7. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  8. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  9. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  10. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »