• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • Jio के इन 84 दिनों वाले प्लान में मिलता है 252GB तक डेटा, लिस्ट में शामिल हैं 5 पैक

Jio के इन 84 दिनों वाले प्लान में मिलता है 252GB तक डेटा, लिस्ट में शामिल हैं 5 पैक

84 दिन तक की वैधता वाले पैक्स यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं, जिनको एक्टिवेट कराने के बाद उन्हें लगभग तीन महीने तक अगले रीचार्ज की टेंशन नहीं होती। इसके अलावा, इन पैक्स में भर-भर के डेटा, कॉलिंग व SMS बेनेफिट्स के साथ-साथ अन्य फायदे भी मिलते हैं।

Jio के इन 84 दिनों वाले प्लान में मिलता है 252GB तक डेटा, लिस्ट में शामिल हैं 5 पैक
ख़ास बातें
  • Jio के 1000 रुपये से कम की कीमत वाले पैक में डेली मिलेगी 3GB डेटा
  • जियो के 777 रुपये पैक में मिलेगा 1 साल तक का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन
  • जियो के 329 रुपये के पैक में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग व 6GB डेटा
विज्ञापन
Jio को भारतीय टेलीकॉम का बादशाह माना जाता है, जो कि अपने किफायती रीचार्ज पैक में यूज़र्स को शानदार बेनेफिट्स प्रदान करता है। जियो के ऐसे ही कुछ प्लान्स की बात आज हम करेंगे, जिनमें यूज़र्स को 84 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। 84 दिन तक की वैधता वाले पैक्स यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं, जिनको एक्टिवेट कराने के बाद उन्हें लगभग तीन महीने तक अगले रीचार्ज की टैंशन नहीं होती। इसके अलावा, इन पैक्स में भर-भर के डेटा, कॉलिंग व SMS बेनेफिट्स के साथ-साथ अन्य फायदे भी मिलते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं Jio की इस लिस्ट में कौन-कौन से रीचार्ज पैक शामिल हैं, और वह किन-किन बेनेफिट्स से लैस हैं।

सबसे किफायती रीचार्ज प्लान की बात करें, तो यह 329 रुपये का पैक है। Jio के 329 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को 84 दिन की वैधता के साथ कुल मिलाकर 6GB डेटा मिलता है। डेटा के अलावा, इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। दूसरे नंबर पर है 555 रुपये का रीचार्ज पैक, तो कि 329 रुपये के पैक की तुलना में काफी सारे बेनेफिट्स से लैस है। इस पैक में आपको 84 दिन तक की वैधता के साथ डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। 84 दिन की वैधता के लिहाज से आपको कुल मिलाकर 126 जीबी डेटा इस पैक में प्राप्त होगा।

तीसरा पैक 599 रुपये की कीमत का है, जिसमें आपको 84 दिन तक की वैधता के साथ डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। 84 दिन की वैधता के लिहाज से आपको कुल मिलाकर 168 जीबी डेटा इस पैक में प्राप्त होता है।

चौथा पैक 777 रुपये की कीमत के साथ आता है। इस प्लान में आपको 84 दिन तक की वैधता के साथ डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। हालांकि, 1.5 जीबी के अलावा इस पैक में आपको अतिरिक्त 5GB डेटा उपलब्ध कराया जाता है। इस लिहाज़ से 84 दिन की वैधता के साथ आपको कुल मिलाकर 131 जीबी डेटा इस पैक में मिलता है। केवल इतना ही नहीं यह पैक ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी आपको प्रदान करता है। इस पैक में आपको 1 साल तक के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दिया जाता है।

पांचवा और आखिरी पैक 999 रुपये की कीमत का है, जिसमें आपको 84 दिन तक की वैधता के साथ डेली 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेली 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है। 84 दिन की वैधता के लिहाज से आपको इस पैक में कुल मिलाकर 252 जीबी डेटा प्राप्त होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio 84 days validity pack, Reliance Jio, Jio rs 999 pack
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »