Reliance Jio को मोबाइल सैटेलाइट नेटवर्क के लिए मिली क्लीयरेंस

कंपनी की सैटेलाइट यूनिट Jio Satellite Communications Limited को टेलीकॉम डिपार्टमेंट से LoI मिला है

Reliance Jio को मोबाइल सैटेलाइट नेटवर्क के लिए मिली क्लीयरेंस

हाल ही में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था

ख़ास बातें
  • कंपनी ने अगले महीने से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की घोषणा की है
  • इसकी योजना अगले वर्ष के अंत तक प्रत्येक जिले में इसे पहुंचाने की है
  • कंपनी टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश कर रही है
विज्ञापन
टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने रिलायंस जियो इंफोकॉम की सैटेलाइट यूनिट को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) जारी किया है। इससे रिलायंस जियो उन एरिया में सैटेलाइट के जरिए ग्लोबल पर्सनल कम्युनिकेशन (GMPCS) सर्विसेज दे सकेगी जिनके लिए इसके पास लाइसेंस है। इनमें वॉयस और डेटा सर्विसेज शामिल होंगी।

इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दी गई एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की सैटेलाइट यूनिट Jio Satellite Communications Limited को टेलीकॉम डिपार्टमेंट से LoI मिला है। इस वर्ष की शुरुआत में रिलायंस जियो ने देश में सैटेलाइट बेस्ड ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने की अपनी योजना की घोषणा की थी। इसके लिए लग्जमबर्ग की SES के साथ टाई-अप किया गया है। इससे रिलायंस जियो को सुनील मित्तल की OneWeb और Elon Musk की SpaceX को हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विसेज में टक्कर देने में मदद मिलेगी। 

पिछले महीने रिलायंस जियो इंफोकॉम ने प्रमुख शहरों में अक्टूबर से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की घोषणा की थी। इन शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता शामिल हैं। कंपनी की योजना अगले वर्ष के अंत तक देश के प्रत्येक जिले तक इस कवरेज को पहुंचाने की है। इसके साथ ही जियो ने Air Fiber कही जाने वाली सर्विस भी शुरू की है। इससे 5G हॉटस्पॉट के लिए सपोर्ट मिलेगा और यूजर्स को इस तेज स्पीड वाले नेटवर्क पर वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में  5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि रिलायंस जियो इंफोकॉम ने देश में सबसे तेजी से 5G कनेक्टिविटी शुरू करने की एक महत्वकांक्षी योजना बनाई है। अक्टूबर में प्रमुख शहरों में इस नेटवर्क की शुरुआत के बाद हर महीने इसकी कवरेज बढ़ाई जाएगी। अंबानी ने बताया था, "हम अपने वायरलेस और वायरलाइन एसेट्स का इस्तेमाल देश भर में फाइबर क्वालिटी वाले ब्रॉडबैंड को पहुंचाने के लिए करेंगे।" हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था। यह इस नीलामी में सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी थी। रिलायंस जियो इंफोकॉम की शुरुआत छह वर्ष पहले की गई थी। कंपनी ने टैरिफ की आक्रामक दरों और बड़े नेटवर्क की मदद से टेलीकॉम मार्केट में तेजी से अपनी पहुंच बढ़ाई है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, RELIANCE, Tariff, Satellite, Market, Broadband, Services
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »