Reliance Jio प्रीपेड यूजर्स को वर्ल्ड कप के लिए मुफ्त Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन!

इस टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। Jio के प्रीपेड यूजर्स मासिक या तिमाही रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं

Reliance Jio प्रीपेड यूजर्स को वर्ल्ड कप के लिए मुफ्त Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन!

इस टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा

ख़ास बातें
  • कंपनी के प्रीपेड यूजर्स मासिक या तिमाही रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं
  • क्रिकेट वर्ल्ड कप की गुरुवार से शुरुआत हुई है
  • इसका प्रसारण Disney+ Hotstar पर किया जा रहा है
विज्ञापन
क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट वर्ल्ड कप की गुरुवार से शुरुआत हो गई है। देश भर में इसे लेकर काफी उत्साह है। Reliance Jio के प्रीपेड यूजर्स को नए Disney+ Hotstar प्लांस के साथ स्टेडियम से HD क्वालिटी में इस टूर्नामेंट के लाइव मैच मुफ्त देखने का मौका मिलेगा। कंपनी ने डेटा बेनेफिट, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और Disney+ Hotstar मोबाइल ऐप के मुफ्त सब्सक्रिप्शन की पेशकश करने वाले मंथली, क्वार्टली और वार्षिक प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। 

इस टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। Jio के प्रीपेड यूजर्स मासिक या तिमाही रिचार्ज प्लान को चुन सकते हैं। कंपनी के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान का प्राइस 328 रुपये है। इसमें प्रति 1.5 GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा 388 रुपये के रिचार्ज प्लान में प्रति दिन 2 GB डेटा दिया जाएगा। Disney+ Hotstar के तीन महीने के सब्सक्रिप्शन वाले 84 दिनों की वैलिडिटी के तिमाही रिचार्ज प्लान का प्राइस 758 रुपये है। इसमें यूजर्स को प्रति दिन 1.5 GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा प्रति दिन 2 GB डेटा वाले प्लान के लिए 808 रुपये चुकाने होंगे। 

कंपनी ने 28 दिनों के एक अन्य मासिक प्लान की भी पेशकश की है। इसमें प्रति दिन 2 GB का डेटा मिलेगा। इसके साथ एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। Jio के वार्षिक प्रीपेड प्लान का प्राइस 3,178 रुपये है। इसमें प्रति दिन 2 GB का डेटा और एक वर्ष के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इन प्लान को चुनने वाले यूजर्स को अपने मोबाइल पर Reliance Jio के उसी नंबर से Disney+ Hotstar के ऐप पर साइन-इन करना होगा जिससे रिचार्ज किया गया है। 

पिछले महीने कंपनी ने Jio AirFiber को लॉन्च किया था। इसमें 1.5 Gbps तक की स्पीड मिलेगी। यह हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए बेहतर है। इसमें पैरेंटल कंट्रोल, Wi-Fi 6 के लिए सपोर्ट और इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी फायरवॉल जैसे फीचर्स हैं। इसमें हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी की Jio Fiber इंटरनेट सर्विस में नेटवर्क कवरेज के लिए वायर्ड फाइबर ऑप्टिक केबल्स का इस्तेमाल किया जाता है। Jio AirFiber में प्वाइंट-टु-प्वाइंट रेडियो लिंक्स के इस्तेमाल से वायरलेस तरीके से इंटरनेट उपलब्ध कराया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cricket, Telecom, Reliance Jio, Tariff, Market, HD, Stadium, Mobile, Entertainment, Data, IPL, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »