Reliance Jio को 4 महीने में 1.65 करोड़ सब्सक्राइबर्स का नुकसान, BSNL से मिल रही टक्कर

दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel को अक्टूबर में लगभग पांच लाख नए कस्टमर्स मिले हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 16:38 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने अक्टूबर में लगभग 37.6 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं
  • BSNL जल्द ही eSIM लॉन्च करेगी
  • इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टैरिफ बढ़ाने का नुकसान हुआ है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio को पिछले चार महीनों में लगभग 1.65 करोड़ सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसे सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से कड़ी टक्कर मिल रही है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के कुछ महीने पहले टैरिफ बढ़ने के बाद से BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के हवाले से बताया गया है किरिलायंस जियो को अक्टूबर में लगभग 37.6 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel को अक्टूबर में लगभग पांच लाख नए कस्टमर्स मिले हैं। इससे पिछले महीने में इस कंपनी के कस्टमर्स की संख्या में लगभग 14.3 लाख की कमी हुई थी। अक्टूबर में Vodafone Idea के सब्सक्राइबर्स की संख्या 19.3 लाख घटी है। इससे पिछले महीने में इस कंपनी ने लगभग 15.5 लाख सब्सक्राइबर्स गंवाए थे। 

रिलायंस जियो ने अक्टूबर में VLR सब्सक्राइबर्स को जोड़ने पर सबसे अधिक लगभग 38.4 लाख नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। VLR से एक्टिव यूजर्स की संख्या का पता चलता है। पिछले कुछ महीनों में नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने वाली BSNL जल्द ही eSIM लॉन्च करेगी। कंपनी ने बताया है कि उसका 4G नेटवर्क अगले वर्ष जून तक पूरे देश में उपलब्ध होगा। इसके बाद कंपनी की 5G नेटवर्क के लॉन्च की योजना है। हालांकि, Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इस लिहाज से BSNL इन कंपनियों से काफी पीछे है। 

BSNL ने बताया है कि वह अगले वर्ष मार्च तक eSIM सर्विस शुरू करेगी। इसके बाद जून तक 4G नेटवर्क को देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है। अगले वर्ष के मध्य में BSNL की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में संसद के एक पैनल ने BSNL को स्वदेशी टेक्नोलॉजी में सुधार होने तक विदेशी कंपनियों से मदद लेने की सलाह दी थी। दुनिया में केवल चार देश हैं जिनके पास मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने के लिए अपना टेक्नोलॉजी स्टैक है। केंद्र सरकार इन देशों की लिस्ट में भारत को शामिल करना चाहती है। संसदीय पैनल ने BSNL को 4G नेटवर्क को लेकर टेक्नोलॉजी का दायरा बढ़ाने की सलाह दी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.