Jio : जियो के 5G नेटवर्क से 34 नए शहर हुए कनेक्ट, अबतक 365 शहरों में पहुंची सर्विस

जियो का कहना है कि 5जी से जुड़ने वाले शहरों के जियो यूजर्स और बिजनेसेज को हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं का फायदा मिलेगा।

Jio : जियो के 5G नेटवर्क से 34 नए शहर हुए कनेक्ट, अबतक 365 शहरों में पहुंची सर्विस

जियो का कहना है कि 5जी से जुड़ने वाले शहरों के जियो यूजर्स और बिजनेसेज को हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं का फायदा मिलेगा।

ख़ास बातें
  • जियो अपनी 5जी सर्विस को तेजी से आगे बढ़ा रही है
  • 10 राज्‍यों के कई और शहरों में लॉन्‍च कर दी है सर्विस
  • इनमें कश्‍मीर घाटी के भी कई जिले शामिल हैं
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) ने बुधवार को बताया कि उसने 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 34 और शहरों में अपना ट्रू 5G नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। कुल मिलाकर रिलायंस जियो के 5G नेवटर्क पर अब 365 शहर कनेक्ट हो गए हैं। नए जुड़े शहरों में से अधिकांश शहरों में 5G सेवाएं देने वाला जियो पहला टेलीकॉम ऑपरेटर है। जियो ने कहा है कि इन शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर' के तहत इनवाइट किया जाएगा और जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

जियो के मुताबिक, ट्रू 5G से नए जुड़ने वाले शहरों की सूची में आंध्र प्रदेश के अमलापुरम, धर्मावरम, कवाली, तनुकु, तुनी, विनुकोंडा, हरियाणा के भिवानी, जींद, कैथल, रेवाड़ी, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, कांगड़ा, जम्मू और कश्मीर के बारामूला, कठुआ, कटरा, सोपोर, कर्नाटक के हावेरी, कारवार, रानीबेन्नूर, केरल का अत्तिंगल, मेघालय का तुरा, ओडिशा के भवानीपटना, जटानी, खोरधा, सुंदरगढ़, तमिलनाडु के अम्बुर, चिदंबरम, नमक्कल, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, शिवकाशी, तिरुचेंगोडे, विलुप्पुरम और तेलंगाना का सूर्यापेट शामिल है। 

इस लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि 34 नए शहरों में जियो ट्रू 5G का रोलआउट करने पर हमें गर्व है। जियो के इंजीनियर हर भारतीय तक ट्रू-5G पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर, हर तालुका में जियो अपनी ट्रू 5G सेवाएं लॉन्च कर देगा। 

जियो का कहना है कि 5जी से जुड़ने वाले शहरों के जियो यूजर्स और बिजनेसेज को हाई-स्पीड, लो-लेटेंसी, स्टैंड-अलोन ट्रू 5जी सेवाओं का फायदा मिलेगा। इससे पर्यटन, विनिर्माण, एसएमई, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आईटी के क्षेत्रों में विकास के नए अवसर खुलेंगे। गौरतलब है कि जियो और एयरटेल देश की दो प्रमुख टेलिकॉम कंपनियां हैं, जो देश में तेजी से अपने 5जी नेटवर्क का विस्‍तार कर रही हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »