• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने लॉन्च किए तीन इन फ्लाइट और दो इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, दो पुराने प्लान्स बदले गए

Jio ने लॉन्च किए तीन इन-फ्लाइट और दो इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, दो पुराने प्लान्स बदले गए

इस हफ्ते की शुरुआत में Jio पोस्टपेड प्लस प्लान लॉन्च करने के समय, Jio ने अपने ग्राहकों के लिए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट की जानकारी दी थी।

Jio ने लॉन्च किए तीन इन-फ्लाइट और दो इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, दो पुराने प्लान्स बदले गए

Jio ने दो नए अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग वैल्यू पैक भी लॉन्च किए हैं

ख़ास बातें
  • Jio ने 499 रुपये, 699 रुपये और 999 रुपये के इन-फ्लाइट प्लान लॉन्च किए
  • 1,102 रुपये और 1,202 रुपये के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग वैल्यू पैक भी लॉन्च
  • 1,101 रुपये और 1,201 रुपये के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक में हुए बदलाव
विज्ञापन
Jio ने 499 रुपये से शुरू होने वाले इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक लॉन्च किए हैं, जो इनफ्लाइट कम्युनिकेशन के लिए हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के साथ-साथ वॉयस कॉलिंग और एसएमएस के लाभ देते हैं। नई सीरीज़ में तीन अलग-अलग इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक हैं, जो केवल 22 साझेदार एयरलाइनों पर लागू होते हैं और यह Jio प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कैटेगरी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। नए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक्स के अलावा, Jio ने 1,101 रुपये और 1,201 रुपये के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक में कुछ बदलाव किए हैं और नए 1,102 और 1,202 रुपये का वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट वाला अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक भी पेश किए हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में Jio पोस्टपेड प्लस प्लान लॉन्च करने के समय, Jio ने अपने ग्राहकों के लिए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट की जानकारी दी थी। टेलीकॉम ऑपरेटर ने हालांकि अब अपनी साइट पर एक लिस्टिंग के जरिए इनका खुलासा किया है।

Jio द्वारा लॉन्च किए गए इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक 499 रुपये, 699 रुपये और 999 रुपये कीमत में आते हैं और इनमें 1 दिन की वैधता मिलती है। 499 पैक में 250 एमबी डेटा, 100 मिनट की आउटगोइंग वॉयस कॉल और 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। हालांकि, 699 रुपये पैक में 500 एमबी डेटा और 999 रुपये पैक में 1 जीबी डेटा मिलता है। दोनों पैक में बेस पैक के समान 100 मिनट वॉयस कॉल और 100 एसएमएस मिलते हैं।

Jio इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक पर इनकमिंग कॉल की अनुमति नहीं देता है, हालांकि यूज़र्स को एसएमएस प्राप्त होंगे और ये मुफ्त हैं। इसके अलावा, टेलीकॉम कंपनी ने नए पैक्स का फायदा उठाने वाले ग्राहकों को बड़े पैमाने पर पर्याप्त कवरेज देने के लिए 22 एयरलाइनों के साथ साझेदारी की है। इन एयरलाइनंस और एयरपोर्ट्स की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप जियो की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी पैक्स के साथ Jio ने 1,101 रुपये और 1,201 रुपये के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक का में कुछ बदलाव किए हैं। कंपनी ने इन पैक्स की आईआर यूसेज़ को घटा कर क्रमशः 933.05 रुपये और 1,017.80 रुपये कर दिया है। पहले 1,101 रुपये पैक में 1,211 रुपये की आईआर यूसेज़ दी जाती थी, जबकि 1,201 रुपये पैक में 1,321 रुपये की यूसेज़ मिलती थी। अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक की वैधता पहले की तरह 28 दिन ही रहेगी।

Jio ने 1,102 रुपये और 1,202  रुपये के अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग वैल्यू पैक भी लॉन्च किए हैं, जिनकी वैधता 28 दिनों की है। इनमें वाई-फाई कॉलिंग सपोर्ट भी मिलता है। 1,102 रुपये पैक 100 से अधिक देशों के लिए लागू है, जबकि 1,202 रुपये पैक में 170 देशों में सेल्युलर कनेक्टिविटी मिलती है। दोनों पैक पर वाई-फाई पर आने वाली कॉल के लिए 1 रुपये चुकाने होंगे और ग्राहक 1 रुपये प्रति मिनट की दर से भारत में वाई-फाई वॉयस कॉल कर सकते हैं।

यदि आप नए अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग वैल्यू पैक में से किसी पर भी वाई-फाई के जरिए वीडियो कॉल करते हैं तो आपसे 1 रुपये प्रति मिनट शुल्क लिया जाएगा और साथ ही आपके मौजूदा बेस प्लान के हिसाब से डेटा कटौती भी होगी। वीडियो कॉलिंग केवल Jio नंबर के लिए लागू होगी। इसके अलावा, iPhone यूज़र्स के लिए 1,202 पैक केवल सीमित देशों में वाई-फाई कॉलिंग समर्थन देगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »