Jio Postpaid Plus लॉन्च, सभी प्लान में Netflix, Amazon Prime Video व Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन

Jio Postpaid Plus में यूज़र्स को Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा जियो ऐप्स का भी एक्सेस दिया जाएगा।

Jio Postpaid Plus लॉन्च, सभी प्लान में Netflix, Amazon Prime Video व Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन
ख़ास बातें
  • जियो पोस्टपेड प्लस की कीमत 399 रुपये से शुरू होती है
  • सबसे महंगा प्लान 1,499 रुपये का है
  • Jio Postpaid Plus प्लान्स 24 सितंबर से उपलब्ध करा दिए जाएंगे
विज्ञापन
Jio ने Jio Postpaid Plus को लॉन्च किया है। ये कंपनी के लेटेस्ट पोस्टपेड प्लान्स हैं। Jio Postpaid Plus में सब्सक्राइबर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, डेटा रोलओवर और इंटरनेशनल कॉलिंग बेनिफिट्स मिलेंगे। Jio सब्सक्राइबर्स को नया सिम कार्ड लेना होगा, लेकिन कंपनी का कहना है कि फोन नंबर में कोई बदलाव नहीं होगा। और कोई डाउनटाइम भी नहीं होगा। जियो पोस्टपेड प्लस को 24 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। 199 रुपये वाला जियो पोस्टपेड प्लान अभी भी उपलब्ध रहेगा।
 

Jio Postpaid Plus features

जियो पोस्ट प्लस में यूज़र्स को Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा जियो ऐप्स का भी एक्सेस दिया जाएगा। यूज़र्स को 500 जीबी तक डेटा रोलओवर और वाई-फाई कॉलिंग सुविधा मिलेगी। यूज़र्स चाहें तो जियो पोस्टपेड प्लस की सुविधा को अपने परिवार के सदस्य के लिए भी मुहैया करा सकते हैं, लेकिन यह सुविधा सिर्फ चुनिंदा प्लान में उपलब्ध है वो भी 250 रुपये के शुल्क के साथ। फैमिली मेंबर्स की संख्या भी प्लान पर निर्भर करती है।

चुनिंदा जियो पोस्टपेड प्लान में अंतरराष्ट्रीय रोमिंग की सुविधाएं भी मिलेंगी। विदेश जाने वाले भारतीय सब्सक्राइबर्स को इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। सब्सक्राइबर्स अमेरिका और यूएई में बिना किसी चार्ज के अंतरराष्ट्रीय कॉल कर पाएंगे। किसी और देश से भारत में कॉल करने पर जियो पोस्टपेड प्लस सब्सक्राइबर्स को 1 रुपये का शुल्क लगेगा। अंतरराष्ट्रीय कॉल्स की कीमत 50 पैसे प्रति मिनट से शुरू होगी।

इसके अतिरिक्त मौज़ूदा जियो पोस्टपेड यूज़र्स अपने मौज़ूदा क्रेडिट लिमिट के साथ बने रह सकते हैं, चाहे उन्हें नया सिम कार्ड ही क्यों नहीं दे दिया जाए। नया सिम मिलने पर भी कोई डाउनटाइम नहीं होगा। कंपनी का कहना है कि सब्सक्राइबर्स को उनके घर पर सिम डिलीवर किया जाएगा।
 

Jio Postpaid Plus plans

जियो पोस्टपेड प्लस की कीमत 399 रुपये से शुरू होती है और यह 1,499 रुपये तक जाती है। ये सभी प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा तीन कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विस का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। 399 रुपये वाले प्लान में 75 जीबी डेटा मिलेगा और डेटा रोलओवर की सुविधा 200 जीबी तक होगी। 599 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 100 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। 200 जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा होगी। इसके अलावा फैमिली प्लान के साथ एक अतिरिक्त सिम कार्ड मिलेगा। 799 रुपये में 150 जीबी डेटा, 200 जीबी डेटा रोलओवर और फैमिली प्लान के साथ 2 अतिरिक्त सिम कार्ड मिलेगा। 999 रुपये वाले प्लान में 200 जीबी डेटा, 500 जीबी डेटा रोलओवर और फैमिली प्लान के साथ तीन अतिरिक्त सिम कार्ड मिलताहै। सबसे महंगा प्लान 1,499 रुपये का है। इसमें 300 जीबी डेटा, 500 जीबी डेटा रोलओवर, यूएस व यूएई में अनलिमिटेड डेटा व वॉयस कॉल मिलेगा।

Jio Postpaid Plus प्लान्स 24 सितंबर से उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »