Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर

अगर आप हर महीने रिचार्ज के झंझट से छुटाकारा चाहते हैं तो 365 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज कर सकते हैं।

Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर

Photo Credit: Pexels/Jk Films

Airtel के ₹3599 वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जाता है।

ख़ास बातें
  • Jio के ₹3599 वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के ₹3599 वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के ₹3599 वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जाता है।
विज्ञापन

अगर आप हर महीने रिचार्ज के झंझट से छुटाकारा चाहते हैं तो 365 दिनों की वैधता वाला प्रीपेड प्लान रिचार्ज कर सकते हैं। भारत में Airtel, Jio और Vodafone idea जैसी टेलीकॉम कंपनियां साल भर की वैधता के साथ कई प्लान की पेश करती हैं। आज हम इन तीनों कंपनियों के ₹3599 में आने वाले प्लान प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं जो कि 365 दिनों की वैधता प्रदान करते हैं। एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के इन तीनों प्लान की तुलना से आप यह जान सकते हैं कि कौन सी कंपनी ज्यादा फायदे प्रदान कर रही है।

Airtel का ₹3599 वाला प्लान
Airtel के ₹3599 वाले प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा दिया जाता है। वैधता के मामले में यह प्लान 365 दिनों तक उपयोग किया जा सकता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस का लाभ प्रदान करता है। वैधता यूजर्स के लिए यह प्लान अनलिमिटेड 5जी डाटा प्रदान करता है। अन्य फायदों में 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है। एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिससे फ्री कंटेंट देखा जा सकता है। वहीं द सेफ नेटवर्क और फ्री हेलोट्यून्स 30 दिनों के लिए मिलती हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps तक गिर भी जाती है।

Jio का ₹3599 वाला प्लान
Jio के ₹3599 वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान की कीमत महीने के हिसाब से ₹277 बैठती है और इसमें कुल 912.5GB मिलता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है। वैध यूजर्स को यह प्लान अनलिमिटेड 5जी डाटा प्रदान करता है। अन्य फायदों में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा JioTV Pro Pack मिलता है, जिसमें 1000+ TV चैनल JioTV से मिलते हैं। डाटा बूस्टर के तौर पर 120GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। वहीं JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज आती है। 18 महीने के लिए Google Gemini का ₹35100 वाला प्रो प्लान फ्री मिलता है, जिसके साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और काफी कुछ आता है। पार्टनर वाउचर के तौर पर EaseMyTrip पर ₹2,200 तक फ्लाइट पर वाउचर मिलते हैं। AJIO का ₹200 का कूपन मिलता है जो कि ₹1000 शॉपिंग पर इस्तेमाल किया जा सकता है। Cinépolis पर फ्लैट ₹150 ऑफ मिलता है।

Vodafone Idea का ₹3599 वाला प्लान
Vodafone Idea के ₹3599 वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान रात 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है। वहीं वीकेंड डाटा रोलओवर के साथ वीक डेज का बचा हुआ डाटा शनिवार और रविवार को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 2GB बैकअप डाटा हर महीने मिलते हैं, जिसे वीआई ऐप के जरिए क्लैम किया जा सकता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है। वहीं वैध यूजर्स और डिवाइस के साथ अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  6. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  7. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  8. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  9. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  10. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »