Vodafone Idea लगातार अपने 5जी नेटवर्क में विस्तार कर रही है और अब कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी के साथ अनलिमिटेड 4जी डाटा भी प्रदान कर रही है।
Photo Credit: Pexels/ Andrea Piacquadio
Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
Vodafone Idea लगातार अपने 5जी नेटवर्क में विस्तार कर रही है और अब कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड 5जी के साथ अनलिमिटेड 4जी डाटा भी प्रदान कर रही है। जी हां Vodafone Idea के ₹1099 में आने वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ डेली अनलिमिटेड 4जी और 5जी डाटा प्रदान किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। हालांकि, यह प्लान किसी भी प्रकार का ओटीटी या अन्य बेनिफिट्स प्रदान नहीं करता है। यहां हम आपको Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्रीपेड प्लान के फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vodafone Idea ₹1099 Plan के फायदे
Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि यह रोजाना अनलिमिटेड 5G और 4G डाटा प्रदान करता है, जिसमें कोई भी लिमिट नहीं है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है, जिसस हिसाब से प्रति माह की कीमत ₹366 बैठती है। इस हिसाब से यह आमतौर पर आने वाले मासिक प्लान की तुलना में महंगा रहता है।
वॉयस कॉलिंग की बात करें इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।
वोडाफोन आइडिया का यह प्लान प्रतिदिन 100 एसएमएस भी प्रदान करता है।
एसएमएस की लिमिट खत्म होने के बाद लोकल और एसटीडी एसएमएस के लिए ₹1/₹1.5 चार्ज लगता है।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि 5G फोन इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स सिर्फ 5G नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में ही 5G अनलिमिटेड डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे।
अगर Vodafone Idea के इस प्लान की तुलना 84 दिनों की वैधता के साथ अन्य प्लान से की जाए तो यह किसी भी प्रकार का ओटीटी बेनिफिट या अन्य बंडल फायदे प्रदान नहीं करता है। हालांकि, इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट की सुविधा मिलती है, जबकि अन्य कंपनियां डेली 1.5GB/2GB तक 4जी डाटा और वैध यूजर्स और अनलिमिटेड 5जी डाटा प्रदान करते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!