Jio ने Airtel और Vi को पछाड़ फरवरी में जोड़े 42 लाख सब्सक्राइबर्स

TRAI का कहना है कि फरवरी महीना सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए अच्छा रहा है, क्योंकि उस महीने तीनों ही कंपनियों ने काफी नए सब्सक्राइबर्स जुटाए हैं।

Jio ने Airtel और Vi को पछाड़ फरवरी में जोड़े 42 लाख सब्सक्राइबर्स

Airtel ने जनवरी 2021 की तुलना में फरवरी में बहुत कम सब्सक्राइबर जोड़े हैं

ख़ास बातें
  • Jio ने फरवरी महीने में जोड़े सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स
  • Airtel रहा दूसरे नंबर पर, लेकिन जनवरी की तुलना में जोड़े कम यूज़र्स
  • Vodafone Idea (Vi) ने पिछले कई महीनों में सबसे ज्यादा यूज़र्स जोड़े
विज्ञापन
सब्सक्राइबर्स के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने के मामले में एक बार फिर नंबर 1 बनी है। कंपनी ने नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने में Airtel और Vi को बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ दिया है। TRAI की फरवरी महीने की रिपोर्ट से पता चलता है कि Jio ने फरवरी महीने में 42 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। दूसरी ओर, उसी महीने Airtel ने  37 लाख सब्सक्राइबर्स जोड़े। उसी महीने तक जियो के साथ देश के 414.9 मिलियन यानी लगभग 41 करोड़ 90 लाख यूज़र्स जुड़ चुके थे।

TRAI ने फरवरी महीने का टेलीकॉम सब्सक्राइबर डेटा रिलीज़ किया है, जिसके अनुसार, फरवरी महीने में भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की Reliance Jio ने 42 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े। इतने सब्सक्राइबर्स के साथ उस महीने जियो ने Airtel और Vi दोनों को पछाड़ा था। Airtel ने फरवरी महीने में 37 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े। वहीं, दूसरी ओर Vodafone Idea, जो अब Vi है, ने 6.5 लाख नए यूज़र्स जोड़े। बता दें कि Vi के लिए यह आंकड़ा शायद निराशाजनक न हो, क्योंकि पिछले कई महीनों में ये आंकड़ा कंपनी के लिए सबसे ज्यादा है।

TRAI का कहना है कि फरवरी महीना सभी टेलीकॉम कंपनियों के लिए अच्छा रहा है, क्योंकि उस महीने तीनों ही कंपनियों ने काफी नए सब्सक्राइबर्स जुटाए हैं। टेलीकॉम रेगुलेटर का डेटा बताता है कि फरवरी महीने तक Airtel के कुल 348.3 मिलियन यानी 34 करोड़ 88 लाख यूज़र्स हो गए थे। वहीं, Vi के फरवरी महीने के सब्सक्राइबर जोड़े जाए, तो अब कंपनी के पास कुल 28 करोड़ 26 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, Jio ने जनवरी महीने में 19 लाख नए सब्सक्राइबर्स जुड़े थे और उसी महीने Airtel ने अपने खाते में फरवरी से काफी ज्यादा 58 लाख सब्सक्राइबर जोड़े थे। निश्चित तौर पर एयरटेल के लिए जनवरी महीना अच्छा था। हालांकि सभी कंपनियों को मिला कर कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या में 0.72 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है। फरवरी तक देश में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 1,167.71 मिलियन यानी 1.16 अरब थी। शहरी क्षेत्रों में यह संख्या फरवरी 2021 के अंत तक बढ़ कर 639.24 मिलियन (जनवरी में 633.27 मिलियन) हो गई। वहीं, ग्रामिण क्षेत्रों में जनवरी में 526.15 मिलियन से बढ़ कर फरवरी में 528.47 मिलियन हो गई थी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Jio, Vodafone Idea, vi, Telecom, Telecom report, Mukesh Ambani
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »