• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel और BSNL को धूल चटाता Jio का ये सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, अनलिमिटेड डाटा कॉलिंग के साथ 16 OTT ऐप्स का लाभ

Airtel और BSNL को धूल चटाता Jio का ये सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, अनलिमिटेड डाटा कॉलिंग के साथ 16 OTT ऐप्स का लाभ

BSNL के 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 100Mbps की स्पीड से 400GB डाटा मिलता है। वहीं 400GB लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड 1mbps तक कम हो जाती है।

Airtel और BSNL को धूल चटाता Jio का ये सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान, अनलिमिटेड डाटा कॉलिंग के साथ 16 OTT ऐप्स का लाभ
ख़ास बातें
  • Jio Fiber के 999 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान में 150Mbps की स्पीड से डाटा है।
  • Airtel ब्रॉडबैंड प्लान में 200Mbps स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है।
  • BSNL के 999 रुपये ब्रॉडबैंड प्लान में 100Mbps स्पीड से 400GB डाटा है।
विज्ञापन
अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए दमदार इंटरनेट कनेक्शन की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश अब पूरी होने वाली है। जी हां देश की दिग्गज टेलीकॉम नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी Reliance Jio ग्राहकों को दमदार इंटरनेट स्पीड के साथ अपने फाइबर प्लान में ओटीटी बेनिफिट्स भी प्रदान करती है। जी हां इन प्लान में Netflix, Disney Plus Hotstar और Amazon Prime के साथ-साथ अन्य ओटीटी ऐप्स का लाभ मिलता है। सबसे खास बात यह है कि इन लाभों के लिए आपको कुछ भी भुगतान करने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि ये प्लान प्लान के साथ-साथ बिलकुल फ्री रहते हैं।

रिलायंस जियो के इन ओटीटी बेनिफिट्स से लैस ब्रॉडबैंड प्लान की शुरुआत 999 रुपये से होती है और 8499 रुपये तक जाती है। आज हम आपको सिर्फ 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं। वैसे तो Jio Fiber के 1499 रुपये वाले प्लान, 2499 रुपये वाले प्लान, 3999 रुपये वाला प्लान और 8499 रुपये के प्लान में भी अनिलिमिटेड डाटा के साथ ओटीटी प्लान का लाभ दिया जाता है।

Jio Fiber का 999 रुपये वाल ब्रॉडबैंड प्लान: Jio Fiber के 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 150Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। अन्य फायदों को देखते हुए इस प्लान में Jio ऐप्स का मुफ्त एक्सेस भी है। ओटीटी फायदों की बात करें तो इस प्लान में Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, Voot Select, Sony Liv, ZEE5, Voot Kids, Sun NXT, Hoichoi, Universal+, Lionsgate Play, Discovery+, JioCinema, ShemarooMe, Eros Now, ALTBalaji और JioSaavn का लाभ 1 साल के लिए शामिल हैं। 


Airtel का 999 रुपये वाला इंटरटेनमेंट ब्रॉडबैंड प्लान: इस ब्रॉडबैंड प्लान में 200Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। इस प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Airtel Thanks बेनिफिट्स मिलते हैं। यह प्लान एक माह की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में फ्री वाई-फाई राउटर मिलता है।

BSNL का 999 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान: BSNL के 999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 100Mbps की स्पीड से 400GB डाटा मिलता है। वहीं 400GB लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड 1mbps तक कम हो जाती है। वॉयस कॉलिंग के लिए इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इस प्लान में 1 महीने की वैधता दी जाती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Fiber Rs 999 Plan, Cheapest Broadband Plan, Airtel
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  5. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »