• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्‍लान! 198 रुपये में महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट, जानें पूरी डिटेल

Jio ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्‍लान! 198 रुपये में महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट, जानें पूरी डिटेल

स प्‍लान को लेने के लिए आपको एकमुश्‍त 1,490 रुपये देने होंगे। 1490 रुपये देने के बाद आप Jio फाइबर बैकअप प्‍लान का लाभ उठा सकते हैं।

Jio ने लॉन्‍च किया सबसे सस्‍ता ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्‍लान! 198 रुपये में महीने भर अनलिमिटेड इंटरनेट, जानें पूरी डिटेल

Photo Credit: Jio

198 रुपये वाले जियो फाइबर बैकअप प्‍लान में अगर आप 100 रुपये और देते हैं यानी 298 रुपये महीना देने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो जियो आपको फ्री सेटटॉप बॉक्‍स भी देगी

ख़ास बातें
  • जियो ने सबसे सस्‍ता ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्‍लान पेश किया है
  • 198 रुपये में कंपनी अनलिमिटेड इंटरनेट की पेशकश कर रही है
  • 30 मार्च से इस प्‍लान को बुक कराया जा सकेगा
विज्ञापन
आईपीएल 2023 (IPL 2023) को ध्‍यान में रखते हुए रिलायंस जियो (Jio) सस्‍ते इंटरनेट प्‍लान्‍स पेश कर रही है। कंपनी ने सोमवार को नए ब्रॉडबैंड प्‍लान का ऐलान किया। इस प्‍लान के तहत ग्राहकों को सिर्फ 198 रुपये महीना के खर्च में फाइबर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्‍शन दिया जाएगा। नया प्‍लान 30 मार्च से शुरू हो रहा है। इस प्‍लान को कंपनी ने Jio Fiber Backup Plan (जियो फाइबर बैकअप प्‍लान) कहा है, जो अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर करता है। हालांकि कुछ शर्तें भी हैं, इसलिए ध्‍यान से इस खबर को पढ़ लीजिए। 

जियो का फाइबर बैकअप प्‍लान 198 रुपये महीने का है। इस प्‍लान की 3 बड़ी खूबियां हैं। 
  • यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा 10 एमबीपीएस की स्‍पीड से दिया जाएगा। 
  • अगर यूजर 10 एमबीपीएस की स्‍पीड से संतुष्‍ट नहीं है, तो वह स्‍पीड को 30 एमबीपीएस या 100 एमबीपीएस में अपग्रेड कर सकता है। 
  • यूजर्स को फ्री लैंडलाइन कॉल्‍स की पेशकश भी की गई है। 

आप सोच रहे होंगे कि प्‍लान तो बड़ा सस्‍ता है, क्‍यों ना झट से लगवा लिया जाए, तो थोड़ा रुकिए। इस प्‍लान को लेने के लिए आपको एकमुश्‍त 1,490 रुपये देने होंगे। 1490 रुपये देने के बाद आप Jio फाइबर बैकअप प्‍लान का लाभ उठा सकते हैं। 1490 रुपये में 990 रुपये तो 5 महीने की सर्विस का शुल्‍क है, जबकि 500 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज शामिल है। इसके अलावा जैसाकि हमने आपको बताया 10एमबीपीएस स्‍पीड कम लगने पर आप 30 या 100 एमबीपीएस स्‍पीड में अपग्रेड कर सकते हैं, तो उसके लिए भी आपको अलग से चार्ज देना होगा। 

198 रुपये वाले जियो फाइबर बैकअप प्‍लान में अगर आप 100 रुपये और देते हैं यानी 298 रुपये महीना देने के लिए तैयार हो जाते हैं, तो जियो आपको फ्री सेटटॉप बॉक्‍स भी देगी, जिसकी मदद से आप 400 से ज्‍यादा लाइव टीवी चैनल्‍स देख पाएंगे। 6 ओटीटी ऐप्‍स का कंटेंट एक्‍सेस कर पाएंगे। 

सबसे जरूरी बात कि प्‍लान को कैसे हासिल किया जा सकता है। नया कनेक्‍शन लेने के लिए आप 60008 60008 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। jio.com/fiber पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। या फ‍िर नजदीकी Jio रिटेलर पर जाकर कनेक्‍शन बुक करा सकते हैं, लेकिन वहां आपको 99 रुपये बैक-अप कनेक्शन बुकिंग के देने होंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »