• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का IPL 2023 में सबसे धांसू प्लान! डेली 3GB डेटा के साथ 6GB मिलेगा फ्री! अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ! जानें कीमत

Jio का IPL 2023 में सबसे धांसू प्लान! डेली 3GB डेटा के साथ 6GB मिलेगा फ्री! अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ! जानें कीमत

मोबाइल पर JioCinema App के माध्यम से मैच देखने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने एक खास क्रिकेट प्लान पेश किया है।

Jio का IPL 2023 में सबसे धांसू प्लान! डेली 3GB डेटा के साथ 6GB मिलेगा फ्री! अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ! जानें कीमत

मोबाइल पर JioCinema App के माध्यम से मैच देखने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने एक खास क्रिकेट प्लान पेश किया है।

ख़ास बातें
  • प्लान में कंपनी रोजाना 3जीबी डेटा के साथ दे रही 6 जीबी डेटा फ्री
  • JioCinema ऐप का सब्सक्रिप्शन भी है शामिल
  • प्लान अनलिमिटड वॉयस बेनिफिट के साथ आता है
विज्ञापन
Jio टेलीकॉम अपने ग्राहकों के लिए अक्सर प्लान्स में अपडेट करती रहती है। फिलहाल JioCinema पर IPL 2023 का क्रेज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है, लेकिन कई बार मैच का मजा डेटा शॉर्टेज की वजह से किरकिरा हो जाता है। अगर आप भी इसी वजह से मैच का मजा नहीं ले पा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको जियो के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको थोक के भाव डेटा देता है, और वह भी बेहद सस्ती कीमत में। इतना ही नहीं, इस प्लान के और भी बेनिफिट्स हैं जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

IPL 2023 का 16वां सीजन चल रहा है और इसका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। मोबाइल पर JioCinema App के माध्यम से मैच देखने वाले यूजर्स के लिए कंपनी ने एक खास क्रिकेट प्लान पेश किया है। इस प्लान को MyJio App या Jio अधिकारिक वेबसाइट से 399 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। साथ ही इस जियो प्लान में 6GB डेटा फ्री मिल रहा है। पैक की वैधता 28 दिनों की है। यानि 28 दिनों में आपको 84GB डेटा तो मिलेगा ही, साथ में 6GB फ्री डेटा भी मिलेगा। जिससे टोटल डेटा बेनिफिट 90GB हो जाता है। 

इतना ही नहीं, यह प्लान आपको अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट भी देता है। साथ ही रोजाना 100SMS भी इसके साथ फ्री हैं। इसके अलावा भी इस प्लान के साथ आपको कुछ और फायदे दिए जाते हैं। यह प्लान आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम आप देख सकते हैं। 

JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में शामिल है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी, टीवी शो, क्रिकेट मैच आदि का मजा भी ले सकते हैं। JioSecurity ऐप आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा करता है, जो कि आजकल डिजिटल या साइबर फ्रॉड के चलते बहुत जरूरी हो गया है। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर जाकर भी इसकी डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »