IPL 2023 : 2.2 करोड़ दर्शक एकसाथ Jio Cinema पर आए लाइव, बना रिकॉर्ड!

IPL 2023 : जियो सिनेमा ने कहा है कि 2023 सीजन में अबतक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप देखी गई है।

IPL 2023 : 2.2 करोड़ दर्शक एकसाथ Jio Cinema पर आए लाइव, बना रिकॉर्ड!

जियो सिनेमा के मुताबिक, दर्शक अंतिम बॉल तक मैच के उतार-चढ़ाव को देखते रहे।

ख़ास बातें
  • जियो सिनेमा ने शेयर किए आंकड़े
  • चेन्नई सुपर किंग्स के मैच से जुड़े आंकड़े किए शेयर
  • आखिरी समय तक बना रहा दर्शकों का रोमांच
विज्ञापन
आईपीएल 2023 (Tata IPL 2023) का रोमांच लोगों में देखने को मिल रहा है। इस टूर्नामेंट को ओटीटी पर ऑनलाइन लाइव टेलिकास्‍ट कर रहे ‘जियो सिनेमा' (Jio Cinema) ने एक दिलचस्‍प जानकारी दी है। बताया है कि जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रन-चेज के दौरान छक्के उड़ा रहे थे, तब जियो-सिनेमा पर दर्शकों की संख्या 2.2 करोड़ को पार कर गई। जियो सिनेमा ने कहा है कि 2023 सीजन में अबतक की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप देखी गई है।

जियो सिनेमा के मुताबिक, दर्शक अंतिम बॉल तक मैच के उतार-चढ़ाव को देखते रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने पुराने दिनों की झलक एक बार फिर दिखा दी। बेहतरीन फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के जड़ मैच को रोमांचक बना दिया। 

हालांकि राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने आखिरी बॉल पर केवल एक रन दिया और चेन्नई सुपर किंग्स 3 रन से हार गई। धोनी ने 188 के स्ट्राइक रेट के साथ 17 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेली। आईपीएल का यह दिलचस्प मैच बुधवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया। 

जियो सिनेमा ने बताया है कि व्यूवरशिप के मामले में उसने पिछले वीकएंडर शानदार शुरुआत की थी। पहले वीक-एंड पर वीडियो व्यूज की संख्या ने पिछले पूरे सीजन के दौरान वीडियो व्यूज  के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। जियो-सिनेमा पर वीडियो  रिकॉर्ड 147 करोड़ से अधिक बार देखे गए। जियो-सिनेमा पर प्रति वीडियो प्रति मैच बिताया गया समय भी 60 फीसदी बढ़ गया है।

एक अन्‍य रिपोर्ट में सामने आया था कि IPL के शुरुआती वीकेंड के दौरान JioCinema के ऐप पर 1.47 अरब डिजिटल वीडियो व्यूज दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा लगभग पांच करोड़ मोबाइल ऐप डाउनलोड हुए हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »