JioCinema बदलकर हो जाएगा JioVoot! इतने रुपये से शुरू होगा सब्सक्रिप्शन प्लान!

Reliance का JioCinema ऐप जल्द ही दूसरे नाम से जाना जाने लगेगा।

JioCinema बदलकर हो जाएगा JioVoot! इतने रुपये से शुरू होगा सब्सक्रिप्शन प्लान!

JioCinema ऐप जल्द ही दूसरे नाम से जाना जाने लगेगा।

ख़ास बातें
  • जियोसिनेमा नए कंटेंट के साथ ही नया नाम भी लेकर आने वाली है।
  • प्लेटफॉर्म अपने सब्सक्रिप्शन प्लान भी शुरू करने जा रहा है।
  • JioCinema अब फ्री नहीं रहेगा।
विज्ञापन
JioCinema का नाम जल्द ही बदलने वाला है। खबर है कि जियोसिनेमा ऐप का नाम बदलकर JioVoot होने वाला है! साथ ही नए नाम के अलावा इसमें सब्सक्रिप्शन प्लान भी कंपनी जल्द ही जोड़ने जा रही है। JioCinema IPL 2023 के लिए स्ट्रीमिंग पार्टनर है। सभी मैच यहां फ्री में देखे जा सकते हैं। लेकिन सीजन खत्म होने के साथ ही इसका नाम बदलने की तैयारी की जा रही है। इतना ही नहीं, फ्री कहा जाने वाला ये OTT प्लेटफॉर्म अपने सब्सक्रिप्शन भी लागू करने जा रहा है। विस्तार से जानते हैं। 

Reliance का JioCinema ऐप जल्द ही दूसरे नाम से जाना जाने लगेगा। इसका नाम बदलकर JioVoot होने वाला है, ऐसा एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है। OnlyTech की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जियोसिनेमा नए कंटेंट के साथ ही नया नाम भी लेकर आने वाली है। Viacom 18 का ये OTT प्लेटफॉर्म अपने सब्सक्रिप्शन प्लान भी शुरू करने जा रहा है जो कि IPL 2023 के बाद से लागू हो जाएंगे। Viacom 18 का एक अन्य प्लेटफॉर्म Voot भी है। रिपोर्ट के अनुसार, अब दोनों प्लेटफॉर्म्स को जोड़कर JioVoot करने की तैयारी है। 

हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से मीडिया और बिजनेस प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने एक इंटरव्यू में कहा था कि JioCinema में जल्द ही बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर नया कंटेंट लाए जाने की तैयारी हो चुकी है। इसके साथ ही इसके लिए सब्सक्रिप्शन प्लान भी जल्द लागू किए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, JioVoot एक सब्सक्रिप्शन प्लान Super Plan नाम से लॉन्च कर सकता है। इसकी कीमत 99 रुपये हो सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से इसके बारे में कोई संकेत नहीं मिला है। 

JioVoot की सब्सक्रिप्शन रणनीति क्या होगी, अभी यह साफ नहीं है। कंपनी अभी प्राइसिंग पर काम कर रही है और जल्दी इसके लिए प्लान घोषित किए जाने की संभावना है। ऐप पर कंटेंट देखने के लिए यूजर को मासिक चार्ज देना होगा या वार्षिक, अभी यह भी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन इतना तय है कि JioCinema अब फ्री नहीं रहेगा। हाल ही में जियो स्टूडियो ने 100 से ज्यादा मूवी और टीवी सीरीज लाने की घोषणा की थी। इनमें शाहरुख खान की डंकी, वरुण धवन की भेड़िया-2 और राजकुमार राव व श्रद्धा कपूर की स्त्री-2 जैसे नाम भी शामिल हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »