Jio 5G Welcome Offer: भारत के इन शहरों में यूज करें फ्री 5G इंटरनेट

Jio ने बीटा टेस्टिंग के दौरान जियो वेलकम ऑफर शुरू किया, जिसके तहत लोगों को फ्री 5G सर्विस मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इस सर्विस के लिए जियो यूजर्स को किसी प्रकार का स्पेशल रिचार्ज नहीं करना होगा।

Jio 5G Welcome Offer: भारत के इन शहरों में यूज करें फ्री 5G इंटरनेट

Jio True 5G दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे सहित कई शहरों में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • बेंगलुरू, हैदराबाद, दिल्ली एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई में उपलब्ध है Jio 5G
  • मुंबई, वाराणसी, नाथद्वारा और गुजरात के सभी 33 डिस्ट्रिक्ट भी लिस्ट में
  • लिस्ट का लेटेस्ट शहर पुणे है, जहां अब 5G नेटवर्क उपलब्ध है
विज्ञापन
io Welcome Offer: जियो का 5जी नेटवर्क अब देश के कई इलाकों में फैल गया है और कंपनी आने वाले महीनों में इसमें नए शहरों को जोड़ना जारी रखेगी। Jio 5G नेटवर्क को जो चीज Airtel की तुलना में बेहतर ऑप्शन बनाता है, वो इसका Welcome Offer है। इस ऑफर के तहत ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के जियो 5जी नेटवर्क का बेनिफिट ले सकते हैं। हालांकि, इसमें कुछ छोटी शर्तों का ध्यान रखने की जरूरत है।

Jio ने बीटा टेस्टिंग के दौरान जियो वेलकम ऑफर शुरू किया, जिसके तहत लोगों को फ्री 5G सर्विस मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इस सर्विस के लिए जियो यूजर्स को किसी प्रकार का स्पेशल रिचार्ज नहीं करना होगा। हालांकि, कुछ शर्ते भी हैं, जैसे Jio Welcome Offer में 5G का आनंद लेने के लिए आपको उस क्षेत्र में होना जरूरी है, जहां जियो का ट्रू 5जी (Jio True 5G) नेटवर्क उपलब्ध है।
 

Jio True 5G eligible cities

शुरुआत में जियो 5जी नेटवर्क को बेंगलुरू और हैदराबाद में लाइव किया गया था, जिसके बाद कंपनी ने इसे दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भी फैलाया। इसके अलावा, जियो ट्रू 5जी सर्विस को बाद में गुरूग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, चेन्नई, नाथद्वारा और गुजरात के सभी 33 डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर्स में भी शुरू किया गया। इस लिस्ट का लेटेस्ट शहर पुणे था, जहां अब 5G नेटवर्क उपलब्ध है।
 

Jio Welcome Offer details

अब वेलकम ऑफर की बात करते हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए जियो यूजर के पास Jio 5G-नेटवर्क सपोर्ट करने वाला डिवाइस होना जरूरी है। यदि आपके पास 5G डिवाइस है, तो भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। इनमें से पहला यह कि आपके डिवाइस में 5G नेटवर्क एक्टिवेट होना चाहिए, जिसके लिए डिवाइस निर्माता अपडेट जारी कर रहे हैं। इसके अलावा, आपके डिवाइस में n28, n78, n258 बैंड्स का सपोर्ट होना जरूरी है। बैंड्स के बारे में आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर डिवाइस पेज पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा, डिवाइस के बॉक्स में भी सभी बैंड्स की जानकारी मौजूद होती है।

यदि आपका डिवाइस 5G नेटवर्क के लिए पूरी तरह से तैयार है, तो आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आप 5G इस्तेमाल करने के लिए 5G नेटवर्क कवरेज एरिया में मौजूद हों।

इतना ही नहीं, आपके जियो नंबर पर 239 रुपये या उससे अधिक का एक्टिव प्लान होना जरूरी है। यदि आपके पास ऐसा पैक है, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा और जियो का दावा है कि कंपनी द्वारा दी जाने वाली 5G स्पीड 1Gbps तक है। 

जियो की 5जी सर्विसेज वेलकम ऑफर के तहत मिल रही है। यह इनवाइट बेस्ट सर्विस है, जिसका मतलब है कि यह कंपनी द्वारा चुने गए यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, यदि आप ऊपर बताई सभी शर्तों को पूरा करते हैं, तो आपको Jio True 5G सर्विस का इनविटेशन मिल जाएगा। यदि आप भी जांचना चाहते हैं कि आपको यह ऑफर मिला है या नहीं, तो आप कंपनी के My Jio ऐप को स्मार्टफोन पर इंस्टॉल कर सकते हैं। यहां पर आप जियो वेलकम ऑफर का बैनर देख पाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »