28 दिनों तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है jio का ये प्लान!

प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

28 दिनों तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग देता है jio का ये प्लान!

रिलायंस जियो का 222 रुपये का प्लान पॉपुलर प्लान्स में शामिल है।

ख़ास बातें
  • प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली SMS भी शामिल हैं
  • प्लान की वैधता तक 56GB डाटा मिलता है
  • प्लान आपको जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी देता है
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) टेलीकॉम कंपनी भारत की नम्बर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर फर्म है। हाल ही में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिलायंस जियो ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को वर्तमान वित्त वर्ष में पहली तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। कंपनी ने अनुसार साल के पहले तीन महीनों में कंपनी को 4 हजार करोड़ से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। कंपनी के शानदार प्लान्स का ही कमाल है कि तगड़े कंपीटिशन के बावजूद यह अन्य टेलीकॉम कंपनियों से बेहतर कर पा रही है। 

Jio अपने ग्राहकों की सुविधा के अनुसार मोबाइल रिचार्ज प्लान्स पेश करती है। कंपनी के प्लान्स की खास बात है कि इनमें अनलिमिटिड कॉलिंग, डाटा और फ्री एसएमएस बेनिफिट भी दिए जाते हैं, और वह भी काफी किफायती दाम में। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए जबरदस्त फायदा लेकर आता है। इस प्लान की खास बात इसका डाटा बेनिफिट है। प्लान की कीमत 222 रुपये है और यह आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डाटा देता है। प्लान में आपको कुल 56GB डेटा मिला है और साथ में बिना लिमिट का कॉलिंग बेनिफिट भी इसमें मिलता है। प्लान की पूरी जानकारी यहां नीचे दी जा रही है। 

जियो का 222 रुपये का प्लान (Jio Rs 222 Prepaid Plan): Reliance Jio का 222 रुपये का प्लान कंपनी के पॉपुलर प्लान्स में शामिल है। यह प्रीपेड पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान के तहत आपको रोजाना 2GB हाइ स्पीड इंटरनेट मिलता है। यानि प्लान की वैधता तक आपको पूरा 56GB डाटा मिलता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली SMS भी मिलते हैं। जियो के 222 रुपये के प्लान के साथ मिलने वाले डेली 2GB डाटा को यदि आप 24 घंटे से पहले इस्तेमाल कर लेते हैं तो इसके बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps की रह जाती है। 

इसके अलावा इस प्लान के साथ आपको जियो ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 28 दिनों तक वैध रहेगा। 

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी उपयोगी साबित होती है। प्लान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट भी कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  10. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »