आपका मोबाइल नंबर 10 अंकों वाला ही रहेगा, मशीन के लिए आएगा 13 अंकों वाला सिम

बुधवार से एक खबर इंटरनेट पर छाई हुई है कि आने वाले समय में हमें 13 अंकों का मोबाइल नंबर मिलेगा। दरअसल, यह खबर पूरी तरह से सही नहीं है।

आपका मोबाइल नंबर 10 अंकों वाला ही रहेगा, मशीन के लिए आएगा 13 अंकों वाला सिम
ख़ास बातें
  • एम2एम संवाद के लिए जल्द ही 13 अंकों की नयी नंबर सीरीज़ इस्तेमाल होगी
  • मोबाइल नंबरों के लिए 10 अंकों की मौजूदा व्यवस्था ही कायम रहेगी
  • 13 अंकों वाली नंबर योजना का उपयोग एक जुलाई 2018 से होगा
विज्ञापन
बुधवार से एक खबर इंटरनेट पर छाई हुई है कि आने वाले समय में हमें 13 अंकों का मोबाइल नंबर मिलेगा। दरअसल, यह खबर पूरी तरह से सही नहीं है। वास्तविक जानकारी यह है कि सिम आधारित मशीनों के बीच (एम2एम) संवाद के लिए जल्द ही 13 अंकों की नयी नंबर सीरीज़ इस्तेमाल होगी। इसका इस्तेमाल इंटरनेट के जरिए निगरानी कैमरे व कार ट्रेकिंग जैसे विभिन्न उपकरणों के नियंत्रण के लिए किया जा सकेगा। साफ-साफ बताया गया है कि मोबाइल नंबरों के लिए 10 अंकों की मौजूदा व्यवस्था ही कायम रहेगी।

ऐसा माना जाता है कि दूरसंचार विभाग ने भारत संचार निगम बीएसएनएल सहित अन्य कंपनियों को सूचित किया है कि 13 अंकों की नंब​र सीरीज़ का इस्तेमाल मशीन टू मशीन (एम2एम) संवाद में किया जाएगा।

एम2एम संवाद में जहां 13 अंकों वाली नंबर योजना का उपयोग एक जुलाई 2018 से होगा। वहीं, मोबाइल फोन नंबरों के लिए 10 अंकों की मौजूदा व्यवस्था कायम रहेगी।

बीएसएनएल ने अपने उपकरण वेंडरों को हाल ही में भेजे गए एक पत्र में कहा है कि दूरसंचार विभाग द्वारा बुलाई गई बैठक में यह फैसला किया गया कि 13 अंकों की एम2एम नंबर योजना का कार्यान्वयन एक जुलाई 2018 से किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DoT, India, Internet, Mobile Number, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
  2. Samsung Galaxy A36 5G vs Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo India के X अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा! अचानक दिखने लगे Crypto के Scam पोस्ट
  4. Flipkart Freedom Sale 2026: ₹40 हजार में आने वाले 55 इंच Smart TV पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Freedom Sale 2026: LG, Samsung, Sony के 55-inch प्रीमियम TV, कीमत ₹30 हजार से शुरू!
  6. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹2000 में आने वाले ईयरबड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. आज से बढ़ जाएगी iPhone 17 की कीमत? मैमोरी चिप की कमी को बताया जा रहा जिम्मेदार
  9. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
  10. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »