Mobile Number

Mobile Number - ख़बरें

  • अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
    Vodafone ने सिम-बेस्ड ऑथेंटिकेशन को ज्यादा सरल और सिक्योर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए जर्मनी, नीदरलैंड और यूके में नंबर वेरिफाई 2.0 लॉन्च किया है। नंबर वेरिफाई 2.0 अब उपलब्ध हो गया है। नेक्स्ट-जेनरेशन फोन नंबर ऑथेंटिकेशन API को जर्मनी, नीदरलैंड और यूके के बाजार में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर रोल आउट किया जा रहा है।
  • LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
    एलपीजी गैस सिलेंडर अधिकतर ऑनलाइन बुक होता है, जिसके लिए गैस प्रोवाइडर के साथ आपका लेटेस्ट मोबाइल नंबर अपडेट होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपका पुराना नंबर बंद हो गया है या आपने नंबर बदल किया है तो आप अपना मोबाइल नंबर इंडेस गैस के साथ बदल सकते हैं।
  • UPI पेमेंट करते हुए मोबाइल नंबर नहीं होगा किसी के साथ शेयर, ये हैं आसान स्टेप्स
    अगर आप दिन में 10 या 20 बार या उससे भी ज्यादा बार UPI पेमेंट करते करते हैं तो उतनी ही बार किसी अंजान व्यक्ति के साथ अपना मोबाइल नंबर साझा करते हैं। ऐसे में संभावना रहती है कि आपके नंबर का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अब अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर किसी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं हो और सुरक्षा पूरी तरह से बरकरार रहे तो यह बिलकुल मुमकिन है। कुछ सरल स्टेप्स को फॉलो करके अपना मोबाइल नंबर अंजान लोगों के साथ साझा होने से रोक सकते हैं।
  • अब Aadhaar ऐप से घर बैठे अपडेट करें अपना मोबाइल नंबर, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार संबिधित सर्विसेज के लिए नया Aadhaar ऐप लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस ऐप का लिमिटेड वर्जन पहले से ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी फुल सर्विस उपलब्ध हो गई हैं। नया आधार ऐप में एक अहम बदलाव लेकर आया है, जिससे नागरिक अब ओटीपी और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके आधार डाटाबेस में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आधार सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करती है।
  • कहीं से भी ऑनलाइन बदलें Aadhaar का मोबाइल नंबर, 28 जनवरी को लॉन्च होगा नया फीचर
    UIDAI आधार धारकों के लिए मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया को और आसान करने की तैयारी कर रहा है। नया फीचर 28 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा, जिसके तहत यूजर्स कभी भी और कहीं से भी आधार से लिंक मोबाइल नंबर अपडेट कर सकेंगे। इसका मकसद फिजिकल एनरोलमेंट सेंटर्स पर निर्भरता कम करना और आधार सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाना है। आधार से जुड़ा वैध मोबाइल नंबर OTP वेरिफिकेशन, बैंकिंग और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी होता है। UIDAI का कहना है कि इस बदलाव से डिजिटल सेवाएं ज्यादा स्मूद और यूजर-फ्रेंडली बनेंगी।
  • ड्राइविंग लाइसेंस और RC में मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
    वाहन से संबंधित सभी अपडेट मोबाइल नंबर के जरिए भेजे जाते हैं। चाहे चालान हो, PUC खत्म होना या इंश्योरेंस रिन्यूअल से लेकर वाहन संबंधित जानकारी आज के समय में मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए आती हैं। अगर आप भी अपनी आरसी या अपने ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने का सोच रहे हैं तो आज के समय में आपको इसके लिए आरटीओ पर जाकर चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।
  • घर बैठे Aadhaar में अपडेट कर पाएंगे मोबाइल नंबर और एड्रेस, UIDAI ला रहा नया फीचर
    UIDAI के नए फीचर के बाद Aadhaar ऐप के जरिए यूजर्स अपने घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस को अपडेट कर पाएंगे। UIDAI ने X पर कई पोस्ट के जरिए जल्द आने वाले इन फीचर्स की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि आधार ऐप के जरिए एड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट करना संभव होगा। UIDAI एनरोलमेंट सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करना चाहता है, जिसमें लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है और इंतजार करना पड़ता है।
  • Aadhaar ऐप में यूजर्स को जल्द मिलेगा मोबाइल नंबर अपडेट करने का फीचर, सेंटर पर जाने की नहीं होगी जरूरत 
    इस फीचर के लिए यूजर की पहचान की पुष्टि फेश ऑथेंटिकेशन और OTP के जरिए की जाएगी। इससे आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर ऑथराइज्ड सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं रहेगी। आधार नंबर को अपडेट करने की मौजूदा प्रक्रिया में यूजर्स को एनरोलमेंट सेंटर पर जाकर कतार में खड़ा होना पड़ता और इसके लिए पेपरवर्क की भी जरूरत होती है।
  • Aadhaar के डेटाबेस में दूर होगी गड़बड़ियां, 2 करोड़ से ज्यादा मृत लोगों की ID हुई डिसएबल
    यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार के डेटाबेस को अपडेट करने के लिए मृत लोगों से जुड़े दो करोड़ से ज्यादा आधार नंबर्स को डीएक्टिवेट किया है। UIDAI ने मृत्यु पंजीकरण के अलावा रजिस्ट्रेशन जनरल ऑफ इंडिया, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों और राज्य सरकारों की ओर से मिले डेटा का आधार के रिकॉर्ड से मिलान करने के बाद ये डीएक्टिवेशन किए हैं।
  • मोबाइल यूजर्स के लिए खुशखबरी! SIM को लेकर बदला यह नियम
    मोबाइल यूजर्स के लिए एक काम की खबर है। अब प्रीपेड से पोस्टपेड और पोस्टपेड से प्रीपेड में स्विच करना और भी आसान हो गया है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने नियमों में बदलाव करते हुए वो 90 दिन वाली लंबी वेटिंग लिमिट अब घटा दी है। यानी, अगर आपने हाल ही में प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच किया है और अब वापस जाने का मन है, तो अब आपको 30 दिन तक का ही इंतजार करना होगा। एक बार दोबारा स्विच करने के बाद फिर से 90 दिन का गैप जरूरी होगा, लेकिन ये शॉर्ट-टर्म फ्लेक्सिबिलिटी काफी काम आ सकती है।
  • स्पैम कॉल,साइबर फ्रॉड पर DoT की बड़ी कार्रवाई, 1.75 लाख टेलीफोन नंबरों को किया बंद
    डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन (DoT) ने 1.75 लाख से अधिक डायरेक्ट इनवार्ड कॉलिंग (DID) और लैंडलाइन नंबरों को बंद कर दिया है। ये नंबर अनधिकृत प्रमोशनल और अवैध गतिविधियों में शामिल पाए गए थे। यह कार्रवाई स्पैम कॉल्स और साइबर फ्रॉड के खिलाफ DoT की लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है। इसके अलावा, DoT ने टेलीकॉम कंपनियों (TSPs) को सख्त हिदायत दी है कि वे Unified License नियमों का सख्ती से पालन करें। कंपनियों को PRIs, Lease Lines, SIP Trunks और IPLC का नियमित ऑडिट करने और इनका सिर्फ वैध इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • आज से इन नंबर पर नहीं मिलेगी UPI सर्विस, Google Pay, Paytm, PhonePe का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे
    NPCI ने बैंकों और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स से कहा है कि वे 1 अप्रैल से इनएक्टिव मोबाइल नंबर से लिंक UPI आईडी हटाएं। NPCI के अनुसार, यूपीआई आईडी से लिंक इनएक्टिवेटेड मोबाइल नंबर सिक्योरिटी के लिए खतरा हैं। ऐसे में अगर यूजर्स अपने बैंक डिटेल्स को अपडेट किए बिना अपने मोबाइल नंबर बदलते या इनएक्टिवेटेड करते हैं तो उन्हें खतरा हो सकता है क्योंकि फिर से असाइन किए गए नंबर अभी भी पिछले यूपीआई अकांट से लिंक हो सकते हैं।
  • BSNL ने गंवा दिया मौका! नंबर पोर्ट कराकर खुश नहीं लोग, लौटने लगे Jio, Airtel की तरफ
    इस साल जुलाई में जब प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने प्रीपेड और पोस्‍टपेड मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में इजाफा किया, तो लोगों ने इसे गंभीरता से लिया। महंगे रिचार्ज कराने के बजाए यूजर्स ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) में अपना नंबर पोर्ट कराना शुरू किया। लेकिन अब फ‍िर से लोग प्राइवेट कंपनियों में नंबर पोर्ट करा रहे हैं।
  • 12GB रैम और 2 कलर ऑप्‍शन में लॉन्‍च होगा Realme 14 Pro 5G, लीक रिपोर्ट में खुलासा
    Realme 14 Pro 5G स्‍मार्टफोन कई दिनों से चर्चाओं में है। कंपनी ने इसका ऑफ‍िशियल ऐलान अभी तक नहीं किया है, पर लीक्‍स में इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने हैं। यह Realme 13 Pro के सक्‍सेसर के रूप में मार्केट में आएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, फोन को 2 रैम ऑप्‍शंस- 8जीबी और 12 जीबी में लाया जा सकता है। यह पर्ल वाइट और स्‍वीड ग्रे कलर्स में आएगा।
  • मोबाइल रिचार्ज महंगा करना पड़ा भारी! Vi यूजर्स BSNL में करा रहे नंबर पोर्ट
    BSNL vs Vi : वोडाफोन आइडिया (Vi) के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में टैरिफ बढ़ोतरी के बाद से सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Mobile Number - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »