BSNL को लगा झटका, 18 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स ने छोड़ी सर्विस 

Reliance Jio और Bharti Airtel के मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या जून में क्रमशः 22.7 लाख और लगभग 14 लाख की बढ़ी है

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 11:20 IST
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियों ने जून में 3,73,602 वायरलेस सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं
  • देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी
  • BSNL के सब्सक्राइबर्स में कमी जारी है

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ा रही हैं

देश में जून में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 117.38 करोड़ हो गई। बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio और Bharti Airtel के मोबाइल सब्सक्राइबर्स में क्रमशः 22.7 लाख और लगभग 14 लाख की बढ़ोतरी हुई है। पिछले कई वर्षों से घाटे से जूझ रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के सब्सक्राइबर्स में कमी जारी है।  

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने अपनी मासिक सब्सक्राइबर रिपोर्ट में बताया है, "टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या जून में बढ़कर 117.38 करोड़ पर पहुंच गई। इसमें 0.11 प्रतिशत की मासिक ग्रोथ हुई है। कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या जून में बढ़कर 114.35 करोड़ रही। इसमें 0.03 प्रतिशत की मासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई।" वायरलाइन कनेक्शन की संख्या मई में घटने के बाद जून में बढ़ गई है। टेलीकॉम कंपनियों ने जून में 3,73,0602 वायरलेस सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। 
Advertisement

हालांकि, टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कुल ग्रोथ BSNL, MTNL और Vodafone Idea के सब्सक्राइबर्स घटने से कम रही है। BSNL के 18.7 लाख सब्सक्राइबर्स कम हुए हैं। वोडाफोन आइडिया को 12.8 लाख सब्सक्राइबर्स और MTNL को 1,52,912 सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। हाल ही में केंद्र सरकार ने BSNL को 4G और 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए 89,000 करोड़ रुपये का रिवाइवल पैकेज दिया था। मंत्रिमंडल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था, "इस पैकेज के साथ BSNL एक मजबूत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर आगे बढ़ेगी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर फोकस करेगी।" 

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ा रही हैं। हाल ही में रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क  के लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है। कंपनी ने पिछले महीने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के पास फेज के न्यूनतम लॉन्च को पूरा करने की जिम्मेदारी से जुड़ी डिटेल्स जमा की थी। इसके बाद DoT ने 11 अगस्त तक सभी सर्कल में इसके लिए जरूरी टेस्टिंग को पूरा किया था। रिलायंस जियो के चेयरमैन, Akash Ambani ने बताया था, "हमने केंद्र सरकार, टेलीकॉम डिपार्टमेंट और 1.4 अरब भारतीयों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए हाई क्वालिटी 5G सर्विसेज को लॉन्च किया है। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व है कि हमने भारत को 5G सर्विसेज के लॉन्च की स्पीड के लिहाज से दुनिया में अग्रणी स्थिति में पहुंचाया है।"  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  8. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  9. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.