BSNL को 4G नेटवर्क के लिए लेनी चाहिए विदेशी टेक्नोलॉजी की मदद, संसदीय पैनल की सलाह

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 16:05 IST
ख़ास बातें
  • BSNL को 4G नेटवर्क को लेकर टेक्नोलॉजी का दायरा बढ़ाने का सुझाव मिला है
  • अगले वर्ष के मध्य में कंपनी की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है

अगले वर्ष के मध्य में कंपनी की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 4G नेटवर्क के लिए स्वेदशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। हालांकि, इससे कंपनी के 4G नेटवर्क में देरी हो रही है। संसद के एक पैनल ने BSNL को स्वदेशी टेक्नोलॉजी में सुधार होने तक विदेशी कंपनियों से मदद लेने की सलाह दी है। 

दुनिया में केवल चार देश हैं जिनके पास मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने के लिए अपना टेक्नोलॉजी स्टैक है। केंद्र सरकार इन देशों की लिस्ट में भारत को शामिल करना चाहती है। संसदीय पैनल ने BSNL को 4G नेटवर्क को लेकर टेक्नोलॉजी का दायरा बढ़ाने की सलाह दी है। इस पैनल का कहना है कि कंपनी को स्वदेशी 4G स्टैक का इस्तेमाल करने के साथ ही इससे जुड़े सॉल्यूशंस की टेस्टिंग में विशेषज्ञता रखने वाली विदेशी कंपनियों की मदद लेनी चाहिए। इस नेटवर्क के लिए BSNL को टाटा ग्रुप की सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाला कंसोर्शियम टेक्नोलॉजी उपलब्ध करा रहा है। 
Advertisement

पिछले सप्ताह टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है। अगले वर्ष के मध्य में BSNL की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। सिंधिया ने कहा था कि BSNL का कामकाज मजबूत हो रहा है। भारत जैसे देश के लिए तीन-चार टेलीकॉम कंपनियां होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया था, "पिछले तीन-चार वर्षों में BSNL का रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़ा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपेंडिचर दो प्रतिशत कम हुआ है। पिछले तीन वर्षों से कंपनी इबिट्डा के लिहाज से पॉजिटिव में है। BSNL का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर लगभग 2,300 करोड़ रुपये हो गया है।" कंपनी की योजना अगले वर्ष जून तक एक लाख टावर लगाने की है। सिंधिया ने बताया था, "हमने सरकारी कंपनी C-DOT के जरिए अपना 4G कोर और टाटा ग्रुप की Tejas के जरिए रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) बनाया है। इसके लिए TCS सिस्टम इंटीग्रेटर है। यह पूरी तरह इंटीग्रेटेड भारत सॉल्यूशन है। हमने लगभग 62,000 टावर लगाए हैं। दुनिया में भारत अपना 4G हार्डवेयर और स्टैक रखने वाला पांचवां देश है।" 

अगले वर्ष के मध्य तक एक लाख टावर लगाने के  साथ BSNL की इन टावर्स में से कुछ को 5G टेक्नोलॉजी पर शिफ्ट करने की योजना है। हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए BSNL ने नई चुनौती को पेश किया था। कंपनी ने प्रति माह 1,300 GB के डेटा वाला प्लान 333 रुपये में उपलब्ध कराया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.