BSNL के इस प्लान में अब मिलेगा ज़्यादा डेटा

BSNL Abhinandan Plan में किए गए बदलाव की जानकारी ट्विटर पर दी गई। 151 रुपये वाला यह प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आता है। प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए अब 1.5 जीबी डेटा मिलेगा।

BSNL के इस प्लान में अब मिलेगा ज़्यादा डेटा
ख़ास बातें
  • 151 रुपये वाले BSNL Abhinandan Plan में पहले मिलता था हर दिन 1 जीबी डेटा
  • बीएसएनएल ने रिवाइज़्ड प्लान को 180 दिनों की प्लान वैधता के साथ उतारा है
  • BSNL सब्सक्राइबर्स कुल 36 जीबी डेटा पाएंगे
विज्ञापन
BSNL ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए अभिनंदन प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। 24 दिनों की वैधता वाले इस प्लान को बीते महीने अनलिमिटेड कॉल, 1 जीबी डेटा और 100 मुफ्त एसएमएस के साथ उतारा गया था। अब इस प्लान में बीएसएनएल अपने सब्सक्राइबर्स को 1 जीबी की जगह 1.5 जीबी डेटा देगी। बीएसएनएल का अभिनंदन प्रीपेड प्लान नए फायदे के साथ सभी बीएसएनएल सर्कल में उपलब्ध है। बता दें कि इस सरकारी कंपनी ने हाल ही में 1,188 रुपये का प्रीपेड प्लान उतारा था। यह 345 दिनों की वैधता के साथ आता है।

BSNL Abhinandan Plan में किए गए बदलाव की जानकारी ट्विटर पर दी गई। 151 रुपये वाला यह प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आता है। प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए अब 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से सब्सक्राइबर्स कुल 36 जीबी डेटा पाएंगे। अगर कोई सब्सक्राइबर दैनिक कोटा का 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल कर लेता है तो इसके बाद 40 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा।

बीएसएनएल ने रिवाइज़्ड प्लान को 180 दिनों की प्लान वैधता के साथ उतारा है। हालांकि, इस प्लान के साथ मिलने वाले फायदे सिर्फ 24 दिनों तक उपलब्ध होंगे। यह प्लान प्रमोशनल ऑफर का हिस्सा है। यह 90 दिनों तक उपलब्ध रहेगा। नया प्लान बीएसएनएल के मौज़ूदा और नए ग्राहकों के लिए है।

BSNL के नए 1,188 रुपये वाले मथुरम प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ 5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 345 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में 1,200 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »