BSNL को 18 वर्ष बाद लगातार दूसरी तिमाही में मिला प्रॉफिट, 4G सर्विस से बढ़ा रेवेन्यू

BSNL ने बताया है कि वित्तीय स्थिति में सुधार के पीछे कॉस्ट पर अनुशासित तरीके से नियंत्रण करना और ऑपरेशनल एफिशिएंसी प्रमुख कारण हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जून 2025 17:56 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वित्त वर्ष में BSNL ने अपना सबसे अधिक कैपिटल एक्सपेंडिचर किया है
  • कंपनी के इबिट्डा मार्जिन में भी बढ़ोतरी हुई है
  • कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू लगभग 7.8 प्रतिशत बढ़कर 20,841 करोड़ रुपये का है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में लगभग 280 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। यह 18 वर्ष बाद पहली बार है कि जब BSNL ने लगातार दो तिमाहियों में प्रॉफिट हासिल किया है। कंपनी को 4G सर्विस से मोबाइल सेगमेंट में रेवेन्यू बढ़ाने में सहायता मिली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को लगभग 2,247 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के लगभग 5,370 करोड़ रुपये के नुकसान से यह 58 प्रतिशत कम है। BSNL ने पिछले वित्त वर्ष में अपना सबसे अधिक कैपिटल एक्सपेंडिचर किया है। कंपनी के इबिट्डा मार्जिन में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू लगभग 7.8 प्रतिशत बढ़कर लगभग 20,841 करोड़ रुपये का रहा है। इससे पिछले वर्ष वर्ष में यह लगभग 19,330 करोड़ रुपये का था। कंपनी का इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (IUC) सहित मोबिलिटी सर्विसेज से रेवेन्यू छह प्रतिशत बढ़कर लगभग 7,499 करोड़ रुपये का है। 
Advertisement

BSNL ने बताया है कि वित्तीय स्थिति में सुधार के पीछे कॉस्ट पर अनुशासित तरीके से नियंत्रण करना और ऑपरेशनल एफिशिएंसी प्रमुख कारण हैं। कंपनी का फाइबर-टु-द-होम (FTTH) सेगमेंट से रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 2,923 करोड़ रुपये का है। लीज्ड लाइंस और एंटरप्राइज सर्विस से रेवेन्यू लगभग 3.5 प्रतिशत बढ़कर 4,096 करोड़ रुपये का रहा है। BSNL के 4G नेटवर्क का लॉन्च जल्द पूरा हो सकता है। इसके लिए 93,450 टावर्स को इंस्टॉल किया जा चुका है। BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस नेटवर्क को अपग्रेड कर 5G में कन्वर्ट करने की योजना है। 

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था, "हमने लगभग 93,450 टावर्स को इंस्टॉल किया है। इसमें C-DoT एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, BSNL एक सरकारी कंपनी, Tejas Networks एक प्राइवेट सेक्टर की कंपनी और Tata Consultancy Services (TCS) ने सिस्टम इंटीग्रेटर के तौर पर शामिल हैं। इन चारों ने एक साथ मिलकर 22 महीनों में देश का पहला स्टैक तैयार किया है।" उन्होंने बताया कि दुनिया में 4G के लिए भारत स्वदेशी टेलीकॉम स्टैक वाला पांचवां देश बन गया है। इस लिस्ट में चीन, फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  9. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.