बीएसएनएल के नए ऑफर में मिल रहा है 1 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा

बीएसएनएल के नए ऑफर में मिल रहा है 1 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा
ख़ास बातें
  • इंटरनेट इस्तेमाल ना करने वालों को बीएसएनएल फ्री इंटरनेट डेटा दे रही है
  • फ्री डेटा 24 मार्च से 15 दिनों के अंदर ग्राहकों को मिलेगा
  • 1 जीबी मुफ्त डेटा 28 दिनों के लिए वैध होगा।
विज्ञापन
रिलायंस जियो द्वारा कई प्रमोशनल ऑफर और कम कीमत वाले डेटा प्लान पेश करने के बाद, टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए ऑफर पेश कर रही हैं। अब, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपना नया प्रमोशनल प्लान लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने उन सभी स्मार्टफोन यूज़र को 1 जीबी मुफ्त इंटरनेट डेटा दे रही है जो अपने फोन पर जीएसएम डेटा सर्विस का इस्तेमाल नहीं करते हैं। बीएसएनएल का दावा है कि यह प्लान डिजिटल इंडिया कैंपेन को बढ़ावा देन और देश में इंटरनेट के इस्तेमाल को बढ़ाना है।

नई प्रमोशनल स्कीम को एक पैन-इंडिया आधार पर पेश किया गया है और यह देश भर के उन सभी स्मार्टफोन यूज़र के लिए वैध है, जो अभी बीएसएनएल डेटा पैक इस्तेमाल नहीं करते हैं। ख़बरों के मुताबिक, मुफ्त डेटा को 24 मार्च से 15 दिनों के भीतर सभी ग्राहकों के अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

बीएसएनएल ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा, ''कंपनी ने डिज़िटल इंडिया ड्राइव को बढ़ावा देने और प्रीपेड मोबाइल सर्विस में इंटरनेट यूज़र को बढ़ाने के इरादे से स्मार्टफोन यूज़र के लिए एक स्पेशल मुफ्त ऑफर देने का फैसला किया है।'' यूज़र के अकाउंट में आने वाला 1 जीबी मुफ्त डेटा 28 दिनों के लिए वैध होगा।

बता दें कि बीएसएनएल ने हाल ही में 339 रुपये वाला एक नया प्लान पेश किया था। इस प्लान के तहत 2 जीबी डेटा हर रोज़ और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है।

बता दें कि रिलायंस जियो नेटवर्क पर ग्राहक 31 मार्च तक हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मुफ्त पाएंगे। वहीं, 1 अप्रैल से जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहक किफायती रेट में अनिलिमिटेड कॉल के साथ ज़्यादा डेटा का फायदा 31 मार्च 2018 तक उठा सकेंगे। बता दें कि रिलायंस जियो के सब्सक्रिप्शन के लिए ग्राहकों से एक बार 99 रुपये लिया जाएगा। इसके बाद हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा पाने के लिए 303 रुपये वाला पैक रीचार्ज कराना होगा जिसकी वैधता 28 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , bsnl, bsnl promotional offer, internet, 1 gb free data
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »