BSNL के नेटवर्क ने पकड़ी रफ्तार, इंस्टॉल हुई 50,700 से ज्यादा 4G साइट्स

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में BSNL का नेट लॉस घटकर लगभग 2,785 करोड़ रुपये का रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2024 13:46 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष अक्टूबर तक कंपनी ने 50,708 4G साइट्स इंस्टॉल की थी
  • पहली छमाही में कंपनी ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया है
  • पिछले कुछ महीनों में BSNL ने लाखों नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं

अगले वर्ष कंपनी की 5G नेटवर्क लॉन्च करने की योजना है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले कुछ महीनों में अपने 4G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाया है। इस वर्ष अक्टूबर के अंत तक कंपनी ने 50,700 से अधिक 4G साइट्स को इंस्टॉल किया था। इनमें से 41,950 से ज्यादा साइट्स कार्य कर रही हैं। अफोर्डेबल टैरिफ प्लांस के साथ यह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को भी टक्कर दे रही है। 

संचार राज्यमंत्री Pemmasani Chandra Sekhar ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि BSNL जिस 4G इक्विपमेंट का इस्तेमाल कर रही है, उसे 5G पर अपग्रेड किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत BSNL को पिछले वर्ष सितंबर में 4G इक्विपमेंट की सप्लाई शुरू हुई थी। अक्टूबर तक कंपनी ने 50,708 4G साइट्स इंस्टॉल की थी और 41,957 साइट्स कार्य कर रही हैं। कंपनी ने बिजनेस में सुधार की स्ट्रैटेजी का सुझाव देने के लिए बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) को हायर किया था। BCG ने कंपनी को इस बारे में अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी है। 

मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में BSNL का नेट लॉस घटकर लगभग 2,785 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लॉस लगभग 2,951 करोड़ रुपये का था। पिछले कुछ महीनों में BSNL को लाखों नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स के हवाले से बताया गया था कि मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में ऑपरेशंस से BSNL का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10.4 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9,235 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी ने कंज्यूमर मोबिलिटी सहित अपने सभी सेगमेंट्स के रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की है। इसका कुल खर्च भी वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 4.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 12,890 करोड़ रुपये का है। इसमें लगभग 4,042 करोड़ रुपये की एंप्लॉयी कॉस्ट शामिल है। BSNL के कुल खर्च में एंप्लॉयी कॉस्ट की हिस्सेदारी लगभग 31 प्रतिशत की है। कंपनी की अगले वर्ष 5G नेटवर्क लॉन्च करने की योजना है। 

इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट दर्ज किया है। BSNL का इबिट्डा लगभग 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 904 करोड़ रुपये का है। पहली छमाही में कंपनी ने लाखों नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। अप्रैल से सितंबर के दौरान Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स घटे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.