BSNL का लॉस बढ़कर 1,482 करोड़ रुपये हुआ, कई सर्कल में रेवेन्यू घटा 

केंद्र सरकार ने BSNL को 4G और 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए 89,000 करोड़ रुपये का रिवाइवल पैकेज दिया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 09:03 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लॉस घटा है
  • पिछले वर्ष की इसी अवधि में इसका लॉस 2,033 करोड़ रुपये का था
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है

हाल ही में कंपनी ने 4G सर्विसेज की शुरुआत की थी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का दुसरी तिमाही में नेट लॉस इससे पिछली तिमाही की तुलना में बढ़कर लगभग 1,482 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में लॉस लगभग 1,470 करोड़ रुपये का था। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर BSNL का लॉस घटा है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में इसका लॉस 2,033 करोड़ रुपये का था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का तिमाही-दर-तिमाही आधार पर लॉस बढ़ने के पीछे विज्ञापन और मार्केटिंग पर खर्च में बढ़ोतरी, अन्य टेलीकॉम कंपनियों को इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज का भुगतान, डूबे हुए कर्ज को राइट-ऑफ करने और खर्च बढ़ने जैसे कारण हो सकते हैं। BSNL का ऑपरेशंस से रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 5.1 प्रतिशत घटकर 4,071 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, सितंबर में समाप्त हुई छमाही में कंपनी का रेवेन्यू कुछ बढ़कर लगभग 8,360 करोड़ रुपये रहा। दूसरी तिमाही में कंपनी के 32 सर्कल में से 13 का रेवेन्यू कम हुआ है। 
Advertisement

BSNL के चेयरमैन, P K Purwar ने सभी सर्कल के हेड को एक पत्र भेजकर वर्ष की बाकी की अवधि में प्रदर्शन को सुधारने के लिए कहा है। इसके अलावा कमजोर प्रदर्शन करने वाले सर्कल्स को एक विस्तृत योजना बनाने का निर्देश दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने 4G सर्विसेज की शुरुआत की थी। अगले वर्ष जून तक इन सर्विसेज को पूरे देश में पहुंचाने की योजना है। इसके बाद BSNL के नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। 

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने में मुश्किल हो रही है। केंद्र सरकार ने BSNL को 4G और 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए कुछ महीने पहले 89,000 करोड़ रुपये का रिवाइवल पैकेज दिया था। इस बारे में मंत्रिमंडल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था, "इस पैकेज के साथ BSNL एक मजबूत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर आगे बढ़ेगी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर फोकस करेगी।" कंपनी का पिछले वित्त वर्ष में लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये का था। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,982 करोड़ रुपये का था। कंपनी का लॉस बढ़ने का प्रमुख कारण सरकार को चुकाए जाने वाले एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए प्रोविजन करना था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.