BSNL के 4G नेटवर्क की बढ़ी रफ्तार, इंस्टॉल किए 93,450 टावर्स

TCS की अगुवाई वाले एक कंसोर्शियम को BSNL के लिए एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल करने से जुड़ा लगभग 19,000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 मई 2025 22:41 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है
  • दुनिया में 4G के लिए भारत स्वदेशी टेलीकॉम स्टैक वाला पांचवां देश है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है

दुनिया में 4G के लिए भारत स्वदेशी टेलीकॉम स्टैक वाला पांचवां देश बन गया है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G नेटवर्क का जल्द देश भर में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए 93,450 टावर्स को इंस्टॉल किया जा चुका है। BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस नेटवर्क को अपग्रेड कर 5G में कन्वर्ट किया जाएगा। 

टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया, "हमने लगभग 93,450 टावर्स को इंस्टॉल किया है। इसमें C-DoT एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, BSNL एक सरकारी कंपनी, Tejas Networks एक प्राइवेट सेक्टर की कंपनी और Tata Consultancy Services (TCS) ने सिस्टम इंटीग्रेटर के तौर पर शामिल हैं। इन चारों ने एक साथ मिलकर 22 महीनों में देश का पहला स्टैक तैयार किया है।" उन्होंने बताया कि दुनिया में 4G के लिए भारत स्वदेशी टेलीकॉम स्टैक वाला पांचवां देश बन गया है। इस लिस्ट में चीन, फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन शामिल हैं। 
Advertisement

TCS की अगुवाई वाले एक कंसोर्शियम को BSNL के लिए एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल करने से जुड़ा लगभग 19,000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। BSNL की योजना जून में 4G सर्विस को लॉन्च करने का है। इसके बाद कंपनी 4G साइट्स को अपग्रेड कर 5G नेटवर्क लॉन्च करेगी। इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से कंपनी को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग की अनुमति दी गई थी। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के 4G नेटवर्क के लिए भी किया जाएगा। 

Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इन कंपनियों का मुकाबला करने के लिए BSNL को जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की जरूरत है। हाल ही में BSNL के वर्कर्स ने 4G सर्विसेज और 5G नेटवर्क के लॉन्च में देरी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कंपनी के वर्कर्स फाइबर-टु-होम (FTTH) के खराब प्रदर्शन और केंद्र सरकार के BharatNet प्रोजेक्ट में देरी से भी नाराज हैं। पिछले कुछ वर्षों में BSNL के लाखों सब्सक्राइबर्स प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क पर शिफ्ट हुए हैं। इससे BSNL को रेवेन्यू का बड़ा नुकसान हुआ है। हाल ही में BSNL को 700 MHz और 3,300 MHz जैसे प्रीमियम बैंड्स में स्पेक्ट्रम मिला था, जो 5G नेटवर्क के लिए महत्वपूर्ण है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.