Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का हुआ खुलासा, मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जानें सबकुछ

Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लेकर आ रहा है।

Redmi Note 15 5G की डिस्प्ले का हुआ खुलासा, मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी।
  • Redmi Note 15 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Redmi Note 15 5G में 5,520mAh की बैटरी मिलेगी।
विज्ञापन

Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 5G लेकर आ रहा है। कई लीक्स और अफवाहों में फोन के बारे में काफी कुछ पता चला है। कंपनी ने भी इस स्मार्टफोन के आगमन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है, जो कि 6 जनवरी, 2026 को दस्तक देगा। इसके अलावा आगामी फोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। अब Note 15 5G की डिस्प्ले के कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है। आइए Redmi Note 15 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 15 5G Price


हाल ही में टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर एक पोस्ट में Redmi Note 15 5G की कीमत का खुलासा किया था। Note 15 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये होगी। 

Redmi Note 15 5G डिस्प्ले

माइक्रोसाइट से खुलासा हुआ है कि Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो कि 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120hz रिफ्रेश रेट और हायड्रो टच 2.0 से लैस होगी। वहीं आरामदायक व्यूइंग अनुभव के लिए डिस्प्ले टीयूवी ट्रिपल आई केयर सर्टिफाइड होगी।

अन्य फीचर्स

इसके अलावा अगले साल जनवरी में लॉन्च होने वाले रेडमी स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। लंबे समय तक उपयोग के लिए 5,520mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 रेटिंग से लैस होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 108 मास्टरपिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। कैमरा OIS सपोर्ट के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेगा। इसमें डायनेमिक शॉट और मल्टीफोकल पोट्रेट लीजेंड का सपोर्ट भी मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »