Jio Fiber के जवाब में BSNL ने फिर से लॉन्च किया 777 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

BSNL: बीएसएनएल के 777 रुपये वाले प्लान को एक बार फिर से भारत फाइबर प्लान में लिस्ट कर दिया गया है। साथ में 849 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान भी लिस्ट है।

Jio Fiber के जवाब में BSNL ने फिर से लॉन्च किया 777 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान

BSNL के 777 रुपये वाले प्लान में मिलता है 50 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा

ख़ास बातें
  • 777 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान की वापसी जियो फाइबर के लॉन्च के कारण हुई
  • Jio Fiber की शुरुआती कीमत 699 रुपये है
  • सिर्फ 6 महीने के लिए उपलब्ध होगा बीएसएनएल का 777 रुपये वाला प्लान
विज्ञापन
जुलाई महीने में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने अपने फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में कुछ बदलाव किए थे। इस दौरान बीएसएनएल ने अपने 777 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को बंद करने का फैसला किया था। इसकी जगह 849 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को उतारा गया था। हालांकि, इस टेलीकॉम कंपनी ने दोनों ही प्लान को सभी सर्कल में लिस्ट कर दिया है। माना जा रहा है कि बीएसएनएल ने ऐसा जियो फाइबर के व्यवसायिक तौर पर लॉन्च होने की वजह से किया है। याद रहे कि जियो फाइबर के प्लान की शुरुआत 699 रुपये से होती है।
 

BSNL Broadband Plan

BSNL के 777 रुपये वाले प्लान को एक बार फिर से भारत फाइबर प्लान में लिस्ट कर दिया गया है। साथ में बीएसएनएल का 849 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान भी लिस्ट है। इस प्लान में यूज़र्स को 50 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 500 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान की वैधता 30 दिनों की है। 500 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद यूज़र्स 2 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा पाएंगे। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में दावा है कि यह ऑफर प्रमोशन के तौर पर लाया गया है। यह सिर्फ 6 महीने के लिए उपलब्ध होगा।

प्रमोशनल ऑफर खत्म हो जाने के बाद सब्सक्राइबर्स को 849 रुपये वाले प्लान को चुनना होगा। इस प्लान में 50 एमबीपीएस की स्पीड से 600 जीबी डेटा मिलता है। 777 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान अंडमान एंड निकोबार सर्कल को छोड़कर देशभर के सभी सर्कल में उपलब्ध है। BSNL Bharat Fiber प्लान 16,999 रुपये प्रति महीने तक के हैं। सभी प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हैं।

माना जा रहा है कि 777 रुपये के बीएसएनएल ब्रॉडबैंड प्लान की वापसी जियो फाइबर के लॉन्च के कारण हुई है। Jio Fiber की शुरुआती कीमत 699 रुपये है। इसमें 100 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलता है। यूज़र्स को 100 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा खत्म हो जाने के बाद 1 एमबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। यह मुफ्त वॉयस कॉलिंग, मुफ्त टीवी वीडियो कॉलिंग, क्लाउड गेमिंग, होम नेटवर्किंग और 5 डिवाइस के लिए नोर्टन डिवाइस सिक्योरिटी की सुविधा के साथ आएगा। जियो फाइबर का सबसे महंगा प्लान 8,499 रुपये प्रति महीने का है। इस प्लान में डेटा की स्पीड 1 जीबीपीएस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Bharat Fiber, JioFiber, Jio, Jio Fiber

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »