• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ने लॉन्च किया 249 रुपये का नया पैक, 349 रुपये वाला प्रीपेड पैक हुआ और फायदेमंद

Airtel ने लॉन्च किया 249 रुपये का नया पैक, 349 रुपये वाला प्रीपेड पैक हुआ और फायदेमंद

Reliance Jio की चुनौती देने के मकसद से Airtel ने चुपचाप नया 249 रुपये वाला प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इसके साथ पुराने 349 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया गया है।

Airtel ने लॉन्च किया 249 रुपये का नया पैक, 349 रुपये वाला प्रीपेड पैक हुआ और फायदेमंद
ख़ास बातें
  • 249 रुपये वाले पैक में 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा
  • 349 रुपये वाले पैक में हर दिन 3 जीबी डेटा दिया जाएगा
  • दोनों ही पैक की वैधता 28 दिनों की है
विज्ञापन
Reliance Jio की चुनौती देने के मकसद से Airtel ने चुपचाप नया 249 रुपये वाला प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इसके साथ पुराने 349 रुपये वाले प्रीपेड पैक को अपग्रेड किया गया है। 249 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर यह टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा देगी। वहीं, 349 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा, वो भी 28 दिनों तक। याद रहे कि पहले 349 रुपये वाले प्रीपेड पैक प्रति दिन 2 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आता था। ये पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और सीमित मुफ्त एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने 499 रुपये का पैक लॉन्च किया था। इस पैक में ग्राहकों को 82 दिनों तक 2 जीबी दैनिक डेटा मिलता है।

नए 249 रुपये और 349 रुपये वाले पैक अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त होता है। वैसे, अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। जानकारी मिली है कि हर दिन सर्वाधिक 300 मिनट मुफ्त कॉल हो सकती है और हर हफ्ते इसकी सीमा 1,000 मिनट है। सीमा खत्म होने बाद ग्राहकों को हर कॉल के लिए 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा। इन पैक को मायएयरटेल ऐप और एयरटेल की ऑनलाइन रीचार्ज वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।

प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के हिसाब से 249 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को कुल 56 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। वहीं, 349 रुपये वाले पैक में ग्राहकों के लिए कुल 84 जीबी 3जी/ 4जी डेटा उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, Reliance Jio अपने ग्राहकों को 299 रुपये में कुल 84 जीबी डेटा देती है। 398 रुपये में 70 दिनों में कुल 140 जीबी डेटा मिलता है। वोडाफोन ने भी पिछले महीने अपने 299 रुपये वाले पैक को पेश किया था। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के अलावा हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 2जी डेटा मिलता है। इस पैक की वैधता 56 दिनों की है। वोडाफोन पैक को पहले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल में पेश किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Telecom, India, Best Prepaid Plans, Prepaid
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  2. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  3. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  5. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  6. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  7. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
  8. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  9. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  10. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »