रिलायंस जियो की तरह मुफ्त वॉयस कॉल नहीं देगी एयरटेल

रिलायंस जियो की तरह मुफ्त वॉयस कॉल नहीं देगी एयरटेल
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने कहा, सस्ते कॉल तो संभव हैं
  • रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को वेलकम ऑफर दे रही है
  • एयरटेल ने ग्राहकों को मुफ्त वॉयस कॉल देने की संभावनाओं को खारिज किया
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल ने साफ कर दिया है कि वह रिलायंस जियो की तरह अपने ग्राहकों को मुफ्त वॉयस कॉल नहीं देगी। हालांकि, आने वाले समय में फोन कॉल दरों में कटौती की उम्मीद की जा सकती है।

भारती एयरटेल के इंडिया व साउथ एशिया क्षेत्र के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर प्रतिस्पर्धा से भरा हुआ मार्केट है। एयरटेल को बाकी कंपनियों से जबरदस्त चुनौती मिली है, लेकिन वह उनके राह पर नहीं चलने वाली।

विट्टल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "अगर कीमत में कटौती का सवाल है। तो सेक्टर में नई कंपनी आ जाने के बाद इसकी संभावना है।"

एक बार फिर याद दिला दें कि रिलायंस जियो 4जी सिम खरीदने वाले ग्राहकों को वेलकम ऑफर दे रही है। इसके तहत 31 दिसंबर तक रिलायंस जियो सिम पर सबकुछ फ्री है। कॉल (अगर फोन लग जाए) से लेकर एसएमएस तक, इंटरनेट (हर दिन 4 जीबी तक) से लेकर रोमिंग तक और अन्य जियो सर्विस ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं। हालांकि, अब कंपनी ने साफ किया है कि इन ऑफर का फायदा 3 दिसंबर तक सिम खरीदने वाले ग्राहकों को ही मिलेगा। 1 जनवरी 2017 के बाद से कंपनी ग्राहकों से अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेगी। कंपनी का कहना है कि वह सिर्फ डेटा के पैसा लेगी। वॉयस कॉल आजीवन मुफ्त रहेगा।

दूसरी तरफ, एयरटेल के अधिकारी ने कहा कि कंपनी अपने इंफिनिटी प्लान के तहत मुफ्त वॉयस कॉल ऑफर दे रही है। लेकिन इसे हर सेगमेंट के ग्राहक के लिए लागू नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा, "कई ऐसे ग्राहक हैं जो अब भी फ़ीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे है जो अपनी ज़रूरत और सुविधा के हिसाब से सेवाएं चाहते हैं। इन ग्राहकों के लिए वॉयस और डेटा अलग-अलग चीज़ें हैं। इसी तरह से कुछ मार्केट में ग्राहक दोनों सुविधाएं एक साथ चाहते हैं। अगर कोई शख्स डेटा के लिए भुगतान नहीं कर रहा है तो उसे किसी और चीज़ के लिए पैसे देने पड़ेंगे।"

रिलायंस जियो की तरह मुफ्त वॉयस कॉल की सुविधा देने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "अगर आप सिर्फ वॉयस कॉल की ही सुविधा चाहते हैं तो यह कैसे संभव है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Reliance Jio, Jio, Airtel Free Calls, Telecom, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »