• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel में फ्री SMS बेनेफिट पाने के लिए कराना होगा कम से कम Rs 155 का रीचार्ज, ये मिलेंगे बेनेफिट्स

Airtel में फ्री SMS बेनेफिट पाने के लिए कराना होगा कम से कम Rs 155 का रीचार्ज, ये मिलेंगे बेनेफिट्स

Airtel के जिस रीचार्ज प्लान में आपको फ्री SMS की सुविधा प्राप्त होती है, उसमें सबसे कम कीमत वाला रीचार्ज प्लान 155 रुपये का है। इससे कम कीमत में आपको किसी भी प्लान के तहत SMS बेनेफिट प्रदान नहीं किया जाता।

Airtel में फ्री SMS बेनेफिट पाने के लिए कराना होगा कम से कम Rs 155 का रीचार्ज, ये मिलेंगे बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 100 रुपये से कम के रीचार्ज प्लान में SMS की सुविधा बंद कर दी थी
  • एयरटेल ने ही हाल ही में टैरिफ बढ़ाने की शुुरुआत की थी
  • इसके बाद बाकी टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ भी महंगे हुए थे
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले दिनों अपने कई मौजूदा प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसमें Airtel कंपनी भी शामिल है। पहले बेसिक कॉलिंग, डाटा और एसएमएस बेनेफिट्स से लैस जो रीचार्ज 49 रुपये की कीमत में मिल जाता था। लेकिन कीमत में की गई बढ़ोतरी से पहले एयरटेल कंपनी ने 49 रुपये के पैक को बंद करके यह बेनेफिट्स मिनिमम 79 रुपये के रीचार्ज प्लान प्रदान किए थे। हालांकि, बाद में कंपनी ने 79 रुपये की कीमत वाले प्लान को 99 रुपये का कर दिया। केवल यही नहीं बल्कि कंपनी ने 100 रुपये से कम के रीचार्ज प्लान में SMS की सुविधा भी कुछ दिनों पहले बंद कर दी थी। यदि आप एयरटेल ग्राहक हैं और एसएमएस बेनेफिट से लैस किसी सस्ते रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आज आपकी मदद करने वाला है। इस लेख में हम आपको एयरटेल के उस सस्ते रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जो आपको मुफ्त एसएमएस की सुविधा सबसे कम कीमत में प्रदान करता है।

Airtel के जिस रीचार्ज प्लान में आपको फ्री SMS की सुविधा प्राप्त होती है, उसमें सबसे कम कीमत वाला रीचार्ज प्लान 155 रुपये का है। इससे कम कीमत में आपको किसी भी प्लान के तहत SMS बेनेफिट प्रदान नहीं किया जाता।

बात 155 रुपये वाला प्लान के बेनेफिट्स की करें, तो इसमें ग्राहकों को 24 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। प्लान में ग्राहकों को डेली 1 जीबी डाटा का एक्सेस मिलता है, 24 दिन की वैलिडिटी के साथ यह प्लान कुल मिलाकर 24 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान करता है।

इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल है। इस प्लान की खासियत इसमें मिलने वाले एसएमएस बेनेफिट्स हैं, जिसमें आप कुल मिलाकर 300 फ्री एसएमएस किसी भी नेटवर्क पर भेज सकते हैं।

फ्री एसएमएस की सुविधा ग्राहकों को बैंकिंग सेवा व आपातकालीन स्थिति में काफी मदद आती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel SMS plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगी Galaxy S27 Pro की एंट्री! जानें क्या होगा फोन में खास
  2. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  3. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  4. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  5. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  6. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  9. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »