Airtel अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है, जिसमें ग्राहकों को करीबन 3800 रुपये के बेनिफिट्स बिलकुल फ्री मिल रहे हैं।
Photo Credit: Airtel
Airtel अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर आया है, जिसमें ग्राहकों को करीबन 3800 रुपये के बेनिफिट्स बिलकुल फ्री मिल रहे हैं। जी हां कंपनी 3 महीने के लिए 2997 रुपये के लिंक्डइन प्रीमियम और 859 रुपये के इजीडिनर प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री में प्रदान कर रही है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने इसको लेकर कोई घोषणा नहीं है। हमने एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करते हुए इन ऑफर को देखा, जिसके बाद तगड़े ऑफर की जानकारी मिली। आइए 3800 रुपये के बेनिफिट्स का लाभ कैसे मुफ्त में कैसे ले सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे पाएं मुफ्त बेनिफिट्स
LinkedIn Premium एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान है। यह नौकरी खोजने वालों, नौकरी प्रदान करने वालों और बिजनेस प्रोफेशनल्स को एडवांस नेटवर्किंग और मार्केटिंग टूल प्रदान करता है। यह सामान्य अकाउंट के मुकाबले में बेहतर एक्सेस और प्रोफाइल इनसाइट्स प्रदान करता है। इसमें यूजर्स को InMail की सुविधा मिलती है, जिससे बिना नेटवर्क में कनेक्ट हुए सीधे किसी भी लिंक्डइन मेंबर को मैसेज भेज सकते हैं। प्रोफाइल व्यूअर्स के जरइए पिछले 365 दिनों में आपकी प्रोफाइल देखने वाले सभी लोगों की पूरी लिस्ट और डाटा देख सकते हैं। आवेदक इनसाइट्स में नौकरियों के लिए आवेदन करते हुए यह देखा जा सकता है कि अन्य उम्मीदवारों की तुलना में आपकी योग्यता कैसी है। AI टूल्स से यूजर्स अपनी प्रोफाइल आकर्षक बनाने और आउटरीच मैसेज लिखने के लिए AI बेस्ड एसिस्ट पा सकते हैं।
EazyDiner Prime एक EazyDiner ऐप द्वारा प्रदान किए जाने वाला एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम है। यह बाहर खाना खाने के शौकीनों के लिए तैयार किया है। इसके जरिए मेंबर को भारत और दुबई के हजारों प्रीमियम रेस्टोरेंट और बार में बिल पर 25-50% तक डिस्काउंट मिलता है। इसके तहत गारंटीकृत डिस्काउंट मिलता है जो कि हर बार डाइनिंग करने पर बिल पर न्यूनतम 25-50% का डिस्काउंट मिलता है। यूजर्स को फ्री ड्रिंक्स/ऑफर में टेबल पर मौजूद सभी मेहमानों के लिए कॉम्प्लीमेंट्री प्रीमियम पेय या स्पेशल फूड मिलता है। इससे यूजर्स को प्रायोरिटी बुकिंग की मिलती है, जिससे वीकेंड या भीड़भाड़ के समय रेस्टोरेंट में टेबल रिजर्वेशन कर सकते हैं। वहीं डाइनिंग पर डबल EazyPoints मिलते हैं, जिन्हें आसानी से फ्री मील में बदला जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत