iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका

Apple अपने आईफोन में हमेशा से ऐसे फीचर्स प्रदान करता है जो कि बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं।

iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

आईफोन कॉल को होल्ड पर रखने की सुविधा देता है।

ख़ास बातें
  • कॉल होल्ड विकल्प एक्टिव कॉल यूजर इंटरफेस पर नजर नहीं आता है।
  • म्यूट बटन को कुछ सेकेंड तक प्रेस करने पर कॉल होल्ड पर जाती है।
  • म्यूट बटन पर क्लिक करके वापस कॉल एक्टिव होती है।
विज्ञापन

Apple अपने आईफोन में हमेशा से ऐसे फीचर्स प्रदान करता है जो कि बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। iPhone में कई काम के फीचर्स हैं जो बहुत काम आते हैं। आज हम एक ऐसे ही फीचर कॉल ऑन होल्ड की बात कर रहे हैं। जी हां इस फीचर के जरिए आप चल रही कॉल को होल्ड पर रख सकते हैं। यहां हम आपको इस छिपे हुए ट्रिक  के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको कॉल को दौरान उसे होल्ड पर रखने की सुविधा मिलती है।

आपको बता दें कि यह विकल्प एक्टिव कॉल यूजर इंटरफेस पर नजर नहीं आता है, लेकिन आप म्यूट बटन को कुछ सेकेंड तक प्रेस करके वॉइस कॉल को होल्ड पर रख सकते हैं। जब आप कॉल को होल्ड पर रखते हैं तो बातचीत करने वाले दोनों में से कोई भी एक-दूसरे की आवाज नहीं सुन सकता है। वहीं सिर्फ म्यूट फीचर का उपयोग करते हैं तो म्यूट करने पर आप कॉल पर दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति की आवाज सुन सकते हैं, लेकिन वो आपकी आवाज नहीं सुन सकता है।

अगर आप भी कॉल को होल्ड पर रखना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको अपना आईफोन लेना है और किसी भी कॉन्टैक्ट पर कॉल करना है।
  • किसी कॉन्टैक्ट को कॉल करने के बाद आपको एक्टिव कॉल स्क्रीन पर आपको म्यूट बटन नजर आएगा।
  • अब कॉल को होल्ड पर रखने के लिए आपको म्यूट बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना है।
  • अगर आप चाहें तो अब दूसरे किसी कॉन्टैक्ट को कॉल भी कर सकते हैं।

वापस कॉल पर कैसे आएं

  • अगर आप वापस कॉल पर आना चाहते हैं तो आपको दोबारा से म्यूट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • म्यूट बटन पर क्लिक करते ही वापस कॉल एक्टिव हो जाएगी और दोनों तरफ के यूजर्स एक दूसरे की बात सुन पाएंगे।
     

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »