• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट

Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट

Jio AI Call Agent कंपनी का नया एआई टूल होगा जो कि कॉल के दैरान काम करेगा।

Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट

Jio AI Call Agent कंपनी का नया एआई टूल होगा जो कि कॉल के दैरान काम करेगा।

ख़ास बातें
  • कंपनी का नया एआई टूल कॉल के दैरान काम करेगा।
  • यूजर को किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी।
  • यह सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन

रिलायंस जियो यूजर्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है! रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने 49वें रिलायंस AGM में जियो यूजर्स के लिए बड़ी घोषणा की है। कंपनी जल्द ही जियो का एआई कॉल एजेंट लेकर आने वाली है जो टेलीकॉम में एक नई क्रांति साबित हो सकता है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि जल्द ही जियो के 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के लिए Jio AI Call Agent आने वाला है जो कॉलिंग के अंदाज को बदलकर रख देगा। यह एआई आधारित आपका ऐसा हेल्पर होगा जो कॉलिंग के दौरान कई तरह के काम बस एक आवाज में कर देगा। आइए जानते हैं Jio AI Call Agent के बारे में सबकुछ। 

Jio AI Call Agent क्या है
Jio AI Call Agent कंपनी का नया एआई टूल होगा जो कि कॉल के दैरान काम करेगा। यानी अगर आप किसी से फोन पर बात कर रहे हैं और आपको याद आया कि खाना ऑर्डर करना है, या कैब बुक करनी है तो इस एआई एजेंट को एक आवाज देकर आप इससे यह काम चुटकी में करवा सकते हैं। यूजर को सिर्फ कॉल के दौरान हे जियो (Hey Jio) कहना होगा और यह एआई असिस्टेंट एक्टिव हो जाएगा। फिर चाहे कॉल की समरी बनानी हो, उसे ट्रांस्क्राइब करना हो, या अन्य कोई कमांड हो। आपकी एक आवाज में यह कई तरह के काम करने की क्षमता रखता है। 

Jio AI Call Agent कैसे करेगा काम
Jio AI Call Agent के काम करने के लिए यूजर को किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी। यह कंपनी की ओर से खुद ही आपके नेटवर्क में इंटीग्रेटेड होगा। यूजर चाहे तो इसे एक्टिवेट कर सकता है, और न चाहे तो नहीं। यह एआई एजेंट फ्री होगा और इसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। यूजर की परमिशन से कॉल के दौरान रियल-टाइम में बातचीत को ट्रांसक्राइब करने से लेकर मीटिंग शेड्यूल करने जैसे कई काम करने में सक्षम होगा। 

Jio AI Call Agent कब से कर सकेंगे इस्तेमाल
Jio AI Call Agent को कंपनी साल के अंत तक यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाने की बात कह रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ताकत को सीधे आम आदमी के लिए रोजमर्रा की फोन कॉल में जोड़ा जाने की पहल हो चुकी है। कहा गया है कि एआई एजेंट पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया'  है और यह सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। यानी गांव हो या शहर, एआई एजेंट सभी के लिए काम का साबित होगा। यानी किसी से फोन पर बात कर रहे होंगे, तो आपको बस अपनी आवाज में हे जियो (Hey Jio) कहना है और आपका काम हो जाएगा। यह एकसाथ 10 अलग-अलग लोगों की आवाजों को पहचान सकता है और यह भी रिकॉर्ड रख सकता है कि किस व्यक्ति ने क्या बात कही।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »