Airtel टेलीकॉम फ्रॉड को मिलकर रोकेगी Jio और Vi के साथ, जानें क्या है पूरा प्लान?

Airtel पहले से ही WhatsApp, Telegram, Facebook और Instagram जैसे सोशल व ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्कैमिंग लिंक्स को ब्लॉक करने के लिए एक AI-बेस्ड सिस्टम इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2025 13:20 IST
ख़ास बातें
  • Airtel ने TRAI को इस साझेदारी को लेकर लेटर भेजा है
  • कंपनी एक मजबूत और सिक्योर स्ट्रक्चर तैयार करना चाहती है
  • 2024 के पहले 9 महीनों में 17 लाख से ज्यादा साइबर क्राइम की शिकायतें आईं

Airtel Telecom Fraud Initiative: कंपनी ने Vi, Jio के साथ DoT और TRAI को भी लेटर भेजा है

Photo Credit: Reuters

देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड और टेलिकॉम स्कैम्स को देखते हुए Airtel ने एक बार फिर Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) को साथ आने का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी चाहती है कि सभी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स मिलकर एक जॉइंट फ्रॉड प्रोटेक्शन इनिशिएटिव शुरू करें, जिससे रीयल-टाइम इंटेलिजेंस शेयरिंग और क्रॉस-नेटवर्क कोऑर्डिनेशन के जरिए ऐसे मामलों को तुरंत डिटेक्ट और ब्लॉक किया जा सके। Airtel ने इस बारे में दूरसंचार मंत्रालय और TRAI को भी जानकारी दी है। 

PTI की रिपोर्ट (via TOI) में बताया गया है कि Airtel ने TRAI को इस साझेदारी को लेकर लेटर भेजा है। यहां बताया गया है कि कंपनी एक मजबूत और सिक्योर स्ट्रक्चर तैयार करना चाहती है, जो टेलीकॉम फ्रॉड में लगाम लगा सके। कंपनी ने एक अलग लेटर में डेटा भी शेयर किया, जिसमें बताया गया है कि 2024 के पहले 9 महीनों में देश में 17 लाख से ज्यादा साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 11,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। कंपनी ने साफ कहा है कि अगर इंडस्ट्री एकजुट नहीं हुई, तो आम यूजर को स्कैमर्स से बचाना और मुश्किल हो जाएगा।

Airtel पहले से ही WhatsApp, Telegram, Facebook और Instagram जैसे सोशल व ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्कैमिंग लिंक्स को ब्लॉक करने के लिए एक AI-बेस्ड सिस्टम इस्तेमाल कर रही है। लेकिन कंपनी का कहना है कि अब स्कैमिंग के तरीके और भी शार्प हो गए हैं, खासकर फिशिंग लिंक और नकली वेबसाइट्स के जरिए।

रिपोर्ट बताती है कि Airtel ने 14 मई 2025 को बाकी टेलिकॉम कंपनियों को दोबारा एक प्रस्ताव भेजा, जिसमें कहा गया है कि सभी मिलकर "Joint Telecom Fraud Initiative" लॉन्च करें। इससे सभी नेटवर्क्स मिलकर एकसाथ फ्रॉड को ट्रैक कर सकेंगे और एक जैसी सुरक्षा लेयर यूजर्स को मिलेगी।
Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब Airtel ने ऐसा कॉलबरेशन मांगा हो। अक्टूबर 2024 में भी कंपनी ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को एक लेटर भेजा था जिसमें कमर्शियल कॉलिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले कॉर्पोरेट कनेक्शन डेटा को एक स्टैंडर्ड फॉर्मेट में शेयर करने की बात की गई थी, ताकि स्पैम कॉल्स को पहले ही ब्लॉक किया जा सके। इसमें DLT जैसा एक सेंट्रल प्लेटफॉर्म बनाने का सुझाव भी था।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel के वाइस चेयरमैन और एमडी गोपाल विट्टल आने वाले दिनों में ग्राहकों को एक पर्सनल ईमेल भी भेजने वाले हैं जिसमें वे स्कैम के बदलते तरीकों और Airtel की तरफ से ली जा रही प्रोटेक्शन मेजर्स की जानकारी देंगे। उनका कहना है कि आज स्कैमर्स सिर्फ कॉल या SMS से नहीं, बल्कि चैट, ईमेल, सोशल मीडिया और ऐप्स के जरिए यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.