Airtel ने Rs 509 से शुरू होने वाले नए कॉलिंग, SMS प्लान किए पेश

TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को स्पेशल टैरिफ वाउचर जारी करने के निर्देश दिए हैं

Airtel ने Rs 509 से शुरू होने वाले नए कॉलिंग, SMS प्लान किए पेश

Airtel ने अपने नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं जो सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा के साथ आते हैं।

ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं।
  • ये प्लान सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा के साथ आते हैं।
  • टेलीकॉम कंपनियों को स्पेशल टैरिफ वाउचर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
भारत की टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) ने हाल ही में देश के टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए कुछ नए निर्देश जारी किए हैं जिनके तहत कंपनियों को बिना डेटा वाले प्लान भी ग्राहकों को उपलब्ध करवाने होंगे। यानी ऐसे प्लान जिनमें सिर्फ कॉलिंग, या SMS की सुविधा हो। Airtel ने अपने नए प्लान लॉन्च कर दिए हैं जो सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा के साथ आते हैं। 

दरअसल, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को स्पेशल टैरिफ वाउचर जारी करने के निर्देश दिए हैं जो यूजर्स के एक खास तबके को सिर्फ वॉयस और एसएमएस के बेनिफिट देंगे। ये टैरिफ वाउचर्स ऐसे यूजर्स के लिए फायदेमंद होंगे जो इंटरनेट का कम इस्तेमाल करते हैं या फिर बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करते हैं। ऐसे यूजर्स में वरिष्ठ नागरिक, और देश के ग्रामीण इलाकों या दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोग शामिल हो सकते हैं। 

Airtel भारत की पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने अपने यूजर्स के  लिए इस तरह के प्लान पेश किए हैं। यानी कंपनी ने वॉयस और एसएमएस सुविधा वाले खास प्लान पेश किए हैं जिनमें डेटा बेनिफिट शामिल नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये प्लान
 

Airtel Rs 509 Plan

509 रुपये के प्लान में कंपनी अनलिमिटिड लॉकल और रोमिंग कॉल्स की सुविधा देती है। इसमें यूजर को 900 SMS मिलते हैं। प्लान की वैधता 84 दिनों की है। अगर ऐसे ही प्लान के साथ आपको डेटा भी चाहिए तो कंपनी उसके लिए 569 रुपये का प्लान भी पेश करती है जिसमें यूजर को 6GB डेटा दिया जाता है। अन्य बेनिफिट्स समान रहते हैं। 
 

Airtel Rs 1999 Plan

1999 रुपये के प्लान में कंपनी अनलिमिटिड लोकल और रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट देती है। प्लान में 3600 SMS मिलते हैं। प्लान की वैधता 365 दिनों की है। अगर ऐसे ही प्लान के साथ आपको डेटा बेनिफिट भी चाहिए तो कंपनी 2249 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें यूजर को 24GB डेटा मिलता है। SMS कोटा खत्म होने के बाद लोकल के लिए प्रति एसएमएस 1 रुपया शुल्क होगा और STD एसएमएस के लिए 1.5 रुपया शुल्क होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »